फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   protest in support of Bharat bandh in varanasi farmer leaders were placed under house arrest in varanasi

वाराणसी: भारत बंद के समर्थन में कई संगठन सड़क पर उतरे, कई लोग हिरासत में, किसान नेताओं को किया नजरबंद

Mon, 27 Sep 2021 11:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Sep 2021 11:41 PM IST
सार

भारत बंद के समर्थन में कई संगठन सड़क पर उतर आए। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात किया गया था। पिंडरा में जुलूस निकाल रहे पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। साथ ही कई किसान नेताओं को उनके घर में ही नजरबंद किया।

विज्ञापन
protest in support of Bharat bandh in varanasi farmer leaders were placed under house arrest in varanasi
भारत बंद के समर्थन पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में सोमवार को कई संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई किसान नेताओं को उनके घर में नजरबंद किया गया। पिंडरा के सिंधोरा में जुलूस निकाल रहे पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें देर शाम छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार को बीएचयू के सिंहद्वार पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कृषि कानून को रद्द करने, एमएसपी मूल्य पर खरीद की गारंटी की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पिंडरा के सिंधोरा बाजार में अखिल भारतीय किसान मजदूर संघ और भाकपा माले के बैनर तले जुलूस निकालकर कर बाजार बंद कराने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने जुलूस का नेतृत्व कर रहे जयशंकर सिंह, नंदराम शास्त्री, कामरेड अमरनाथ राजभर, राजकुमार जायसवाल और सुभाषचंद्र को हिरासत में ले लिया। यहां किसान मोर्चा की ओर से भी जुलूस निकाल कर विरोध जताया गया। इसके समर्थन में इलाके की सब्जी मंडियां बंद रहीं। इधर सपा कार्यकर्ता और महिला आयोग की पूर्व सदस्य कुसुम प्रजापति को उनके घर घोघली में पुलिस ने नजरबंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आराजीलाइन विकास खंड के लहिया गांव में पूर्वांचल किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल, प्रदेश सचिव चंद्रप्रकाश पटेल को जंसा पुलिस ने घर पर नजरबंद किया। हालांकि इलाके के बाजार पर कोई असर नहीं दिखा। दुकानें सामान्य दिनों की तरह ही खुली रहीं। भारत बंद के समर्थन में सेवापुरी के किसान लालजी पटेल, रामदुलार पटेल, रामलाल ने कहा कि किसान कृषि कानून के खिलाफ सड़क पर उतरेगा।

भारत बंद के समर्थन में सुभासपा ने दिया धरना
भारत बंद का समर्थन करते हुए सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप के नेतृत्व में शास्त्री घाट पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। जिन्होने तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग शासन की। धरने में प्रमुख रूप से नित्यानंद पांडेय, राकेश कुमार गोंड, छोटेलाल बनारसी, छपन्न राजभर आदि लोग शामिल थे।

भारत बंद के समर्थन में नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन ने किया प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा के बंद के समर्थन में नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ने सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता राजेश्वर शुक्ला ने की। इस दौरान शाखा सचिव सुनील सिंह, डीके सिंह, राजकुमार, एससी गौतम और दरोगा सिंह, एके बाजपेई, वाई के मिश्रा, तफ्जील अहमद, राम तीरथ यादव, अखिलेश पांडेय, एके मौर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed