{"_id":"5d8ca6588ebc3e017b4bf5ee","slug":"protest-hunger-strike-against-privatization-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एयरपोर्ट के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों-अधिकारियों की 27 सितंबर तक भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी एयरपोर्ट के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों-अधिकारियों की 27 सितंबर तक भूख हड़ताल
Thu, 26 Sep 2019 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 26 Sep 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करते कर्मचारी और अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के निजीकरण के विरोध में बुधवार को भूख हड़ताल बैठे अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही।
विज्ञापन
यूनियन लीडर सुभाष तिवारी के नेतृत्व में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने निजीकरण वापस लो का नारा लगाया है। उन्होंने बताया कि हम लोगों की मांगों को नहीं माना गया तो हम मुख्यालय के आदेश पर बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
वाराणसी यूनियन एसोसिएशन के नेतृत्व में यह भूख हड़ताल की जा रही है। यूनियन लीडर सुभाष तिवारी ने कहा कि अगर निजीकरण के प्रस्ताव को वापस नहीं लिया गया तो भूख हड़ताल जारी रखेंगे। यह हड़ताल 25 सितंबर से 27 सितंबर तक जारी है। इस दौरान दर्जनों कर्मचारी और अधिकारियों ने एयरपोर्ट निजीकरण के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
Trending Videos
इस दौरान सुभाष तिवारी, पीके मिश्रा, समरजीत सिंह, शंभूनाथ, एसबी दुबे, शिवनाथ, सतीश शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, जलेश्वर पंडित, एवाई शर्मा, अभिषेक सिंह, रामानंद, मनोज कुमार, शिव शंकर लोग मौजूद रहे।