{"_id":"5b3912d54f1c1bb0318b9b93","slug":"protest-for-remove-bhu-medical-superintendent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को हटाने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को हटाने के लिए प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू गेट पर पूर्व छात्रनेताओं ने की जांच की मांग
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पद से हटाए जाने की मांग को लेकर रविवार को बीएचयू गेट पर पूर्व छात्र नेताओं ने धरना दिया।
इस दौरान अस्पताल में पिछले साल जून माह में लापरवाही से मरीजों की मौत में कार्रवाई न होने, मुआवजा न मिलने के साथ ही भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की गई। उधर छात्रों के एक गुट ने चिकित्सा अधीक्षक के कार्यकाल को बेहतर बताते हुए उनके समर्थन में बीएचयू परिसर में जुलूस निकाला।
विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता भुवनेश्वर द्विवेदी के नेतृत्व में धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि अब तक कई बार आवाज उठाने के बाद भी अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से जिन लोगों की मौत हुई उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया।
इस दौरान आशुतोष सिंह के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंचकर छात्रों ने समर्थन भी दिया। भुवनेश्वर द्विवेदी ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन करूंगा।

Trending Videos
धरने के विरोध में परिसर में निकाला मार्च
बीएचयू गेट पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ हुए धरने के विरोध में छात्रों के एक गुट ने परिसर में मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। महामना छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने कहा कि पिछले एक साल से अस्पताल की व्यवस्था काफी सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित हुई है। दलाली पर भी पूरी तरह से रोक लगी है। दलाली में शामिल कुछ लोग व्यवस्था को पुन: गड़बड़ाने की साजिश कर रहे हैं।