{"_id":"5ecac7bd8ebc3e90813bfab2","slug":"protest-city-news-vns5265821113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख-प्यास से बेहाल श्रमिकों का कैंट स्टेशन पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख-प्यास से बेहाल श्रमिकों का कैंट स्टेशन पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के लगातार लेट होने और भोजन-पानी की व्यवस्था न होने से क्षुब्ध श्रमिकों का धैर्य जवाब दे रहा है। आनंद विहार से पूर्णिया बिहार जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के 26 घंटे बाद कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही श्रमिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने किसी तरह श्रमिकों को समझाया बुझाया। ट्विटर पर शिकायत मिलने के बाद डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों पानी की बोतल और बिस्किट देकर यात्रियों को शांत कराया।
यात्री दानिश अख्तर ने बताया कि 22 मई से आनंद विहार से चली ट्रेन यूपी में घुमा रही है। कहीं 2 घंटे तो कहीं 3 घंटे तक जहां तहां रोक दिया जा रहा है। न कोच में पानी और न कोई खाने की व्यवस्था। रेल अधिकारियों को ट्वीट करने के बाद भी कोई खास राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं मंडुवाडीह और कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों के श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बसों के जरिए गंतव्य को भिजवाया गया। इस दौरान यात्रियों को फल, पानी व बिस्किट देकर रवाना किया गया।