{"_id":"5b87f1ae42c79246627ac165","slug":"proposal-of-190-crore-for-nri-summit-which-is-held-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन, 190 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन, 190 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 30 Aug 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में होने वाले आयोजनों में संबन्धित विभागों ने प्रस्तावित खर्च का ब्यौरा शासन को दिया है। इसमें 190 करोड़ 45 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। सबसे ज्यादा करीब 80 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग खर्च करेगा, इसमें स्विस काटेज के अलावा शहर की सड़कों का निर्माण होगा।
पढ़ेंः प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए आयोजन स्थल हुआ फाइनल, यह होंगे विशिष्ट अतिथि
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में सूचना विभाग 15 करोड़, मीडिया क्रिएटिव एवं सोशल मीडिया पर ढाई करोड़, पर्यटन विभाग तीन करोड़ 35 लाख, होटल में बुकिंग तीन करोड़, परिवहन विभाग दो करोड़ 98 लाख, अतिविशिष्ट अतिथियों के आवागमन के लिए एक करोड़ 49 लाख, गृह विभाग पांच करोड़ 62 लाख, आईआरसीटीसी चार करोड़ 40 लाख, लोक निर्माण 79 करोड़ 98 लाख, संस्कृति विभाग 50 लाख, सचिवालय 18 लाख, नगर निगम 21 करोड़ 98 लाख, एनआरआई विभाग 10 करोड़, विकास प्राधिकरण की ओर से स्विस काटेज निर्माण में 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है।

Trending Videos
विदेशी मेहमानों को अपने घर पर ठहराने का मौका दे रहा एनआरआई समिट
बनारस में अगले साल होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए शहर के विदेशी मेहमानों को अपने घर पर ठहरा सकते हैं। इच्छुक लोग अपना आवेदन पत्र varanasi.nic.in/international-nri-diwas-2019/ से प्रिंटआउट लेकर वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर ऑनलाइन अपलोड कर दें।इसके अलावा नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय राइफल क्लब में जमा कर सकते हैं। यह सुविधा एंड्रायड मोबाइल ऐप भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगी। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मेहमाननवाजी करने वालों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
वहीं सम्मेलन की तैयारियों में तेजी आ गई है। तैयारियों की समीक्षा को लेकर लखनऊ में शुक्रवार को प्रमुख सचिव एनआरआई ने बैठक की। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पीएमओ में बैठक होगी। बैठकों मे भाग लेने के लिए कमिश्नर दीपक अग्रवाल गुरुवार शाम को लखनऊ रवाना हो गए थे, जबकि डीएम सुरेंद्र सिंह शुक्रवार को दिल्ली गए।
21 से 23 जनवरी 2019 में होने वाले सम्मेलन में 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। अधिकारी हर विभाग से इस्टीमेट लेकर लखनऊ गए। सम्मेलन में आने वाले अप्रवासियों के ठहरने, यातायात, खानपान सहित काशी दर्शन आदि पर बनाई गई योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इसके अलावा अलग-अलग मंत्रालयों के लिए जगह, विदेशी राजदूत, प्रधानमंत्री सहित अन्य वीआईपी के लिए ठहरने की व्यवस्था के अलावा काशी को सजाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। अतिथियों का आगमन 20 जनवरी और प्रस्थान 24 जनवरी को होगा।