फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pravasi bharatiya sammelan will organise in deen dayal hastkala sankul

बनारसः प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए आयोजन स्थल हुआ फाइनल, यह होंगे विशिष्ट अतिथि 

Wed, 29 Aug 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 29 Aug 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Pravasi bharatiya sammelan will organise in deen dayal hastkala sankul
दीनदयाल हस्तकला संकुल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 21 से 23 जनवरी के बीच होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए आयोजन स्थल फाइनल हो गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से आयोजन स्थल पर सहमति मिल गई है।
विज्ञापन

 

प्रवासी भारतीय सम्मेलन का मुख्य आयोजन बनारस के दीनदयाल हस्तकला संकुल (टीएफसी) में होगा। पीएमओ से सहमति मिलने के बाद मंडलायुक्त ने अधिकारियों की बैठक कर नोडल अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने नोडल अधिकारियों को एक सप्ताह में टीम बनाकर कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


इसके अलावा सम्मेलन के दौरान शहर में होने वाले आयोजनों और स्थानीय लोगों को भागीदारी के लिए योजना बनाने को भी कहा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आवासीय व्यवस्था के लिए उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण, प्रकाश, सजावट, स्वच्छता की जिम्मेदारी नगरायुक्त, सांस्कृतिक, प्रदर्शनी, जनसहभागिता के लिए मुख्य विकास अधिकारी, पर्यटन, स्टॉल के लिए पर्यटन अधिकारी, मंदिर दर्शन के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी, काशी विश्वनाथ, हैंडीक्राफ्ट प्रोत्साहन के लिए संयुक्त निदेशक उद्यान, सड़क एवं संपर्क मार्ग के लिए मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी और बिजली व्यवस्था के लिए एमडी पीवीएनएल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन सभी को एक सप्ताह में कार्ययोजना बनाकर सम्मेलन के लिए संसाधन, समयसीमा, सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। 

सम्मेलन में ऐसे होगा आयोजन

Pravasi bharatiya sammelan will organise in deen dayal hastkala sankul
21 से 23 जनवरी के बीच होने वाले यूथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन का शुभारंभ 21 जनवरी को सुबह हस्तकला संकुल में सुबह 9.30 बजे होगा। इसमें नार्वे के सांसद हिमांशु गुलाटी विशेष अतिथि होंगे। सेमिनार के बाद इसी दिन बीएचयू के छात्रों से वार्तालाप कराया जाएगा।

22 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस का शुभारंभ होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के पीएम प्रवींद जगन्नाथ मौजूद रहेंगे। 23 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के की मौजूदगी में समापन होगा।

वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले घाटों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए विकास प्राधिकरण को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा शहर में संगीत, सांस्कृतिक और आयोजनों के लिए स्थल तलाशने को कहा गया है। सम्मेलन के दौरान तीन दिनों तक शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजन होंगे।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि पीएमओ की ओर से दीनदयाल हस्तकला संकुल में मुख्य आयोजन की सहमति मिल गई है। नोडल अधिकारियों से एक सप्ताह में कार्ययोजना मांगी गई है। वहीं डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्ययोजना तैयार होने के बाद आगे की तैयारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed