फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Procession taken out against old pension restoration and privatization

Varanasi News: पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण के खिलाफ निकाला जुलूस

Fri, 14 Jul 2023 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out against old pension restoration and privatization
पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को रेलवे के कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस की शुरुआत पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम ऑफिस से हुई और समापन कैंट रेलवे स्टेशन पर हुआ। इस दौरान विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे-एनएमओपीएस के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र पाल ने कहा कि एनपीएस और निजीकरण के खिलाफ जारी हमारा संघर्ष पुरानी पेंशन की बहाली तक जारी रहेगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एक अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम हिस्सा लेने का आह्वान किया। एनई रेलवे मेंस काग्रेंस के जोनल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सरकारी कर्मचारियों का सबसे बड़ा मुद्दा है। नेशनल मूवमेंट टू सेव रेलवे के राष्ट्रीय प्रचार सचिव डॉ. कमल उसरी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों का नुकसान करते हुए पैसेंजर ट्रेन का किराया एक्सप्रेस का कर रही है। अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के चुने हुए सांसदों के आवास की घंटी बजाकर एक से नौ अगस्त तक पुरानी पेंशन बहाली का ज्ञापन देंगे। इस दौरान दुर्गेश पांडेय, राजपति पाल, मनोज सिंह, अभिषेक दुबे, आदित्य भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed