फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Procession started on Ram Navami, the city echoed with the chants of Jai Shri Ram

Varanasi News: रामनवमी पर निकली शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा शहर

Thu, 18 Apr 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Procession started on Ram Navami, the city echoed with the chants of Jai Shri Ram
जौनपुर। रामनवमी पर बुधवार को हाथी-घोड़े और आकर्षक झांकियों के साथ भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर भगवान राम की आरती उतारी।
विज्ञापन

भंडारी स्टेशन के श्रीराम जानकी मंदिर से शोभायात्रा शुरू होकर नगर के सुत्तहट्टी बाज़ार, सब्जी मंडी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल, से होते हुए अपने समापन कजगांव पड़ाव ओलंदगंज पहुंची। यहां आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इससे पहले संरक्षक मंडल के श्रवण चौरसिया,सुभाष गर्ग,बिंदु केसरवानी ने नारियल फोड़ कर शोभायात्रा शुरू की। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट, डीजे, ढोल ताशा, ध्वजा पताका से सुसज्जित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का रथ आकर्षण का केंद्र था। कोतवाली चौराहा स्थित नियंत्रण कक्ष से शोभायात्रा की निगरानी में डॉक्टर हर्षित गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक सुभाष चंद्र गर्ग, श्रवण चौरसिया, विनोद कुमार केसरवानी व संरक्षण मंडल जिलाजीत सेठ, राजकुमार सेठ, मुन्नालाल सेठ, गोपाल सेठ, मनोज कुमार सोनी,कमलेश सेठ, मानिकचंद सेठ,भानु जायसवाल,उमेश गुप्ता प्रमुख भूमिका निभाई। युवा बजरंग दल रामनवमी शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष रंजीत अग्रहरि एवं महासचिव संजीव चौरसिया ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

रामपुर: नगर पंचायत श्रीराम व हनुमान की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, हिप्पी जायसवाल आदि शामिल रहे। श्री रामलीला समिति मड़ियाहूं की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व सांसद बीपी सरोज, विधायक डाक्टर आरके पटेल शोभायात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा श्री रामलीला मैदान पक्का पोखरा से निकलकर मछली शहर रोड से डाक बंगले तक पहुंची। कार्यक्रम का आयोजन श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष दिलीप साहू चंदन केसरी द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed