फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka spoke in Varanasi If you are not aware neither yourself nor country will be saved

वाराणसी में बोलीं प्रियंका: जागरूक नहीं हुए तो न खुद बचेंगे और न देश, इस सरकार से न्याय की उम्मीद छोड़ चुके हैं लोग

Mon, 11 Oct 2021 01:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 Oct 2021 01:11 AM IST
सार

किसान न्याय रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की राजनीति में उलझेंगे तो देश नष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान देश की आत्मा है और कानून लागू हुआ तो खेती व फसल छिन जाएगी।
 

विज्ञापन
Priyanka spoke in Varanasi If you are not aware neither yourself nor country will be saved
रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान न्याय रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा की राजनीति में उलझेंगे तो देश नष्ट हो जाएगा। किसान देश की आत्मा है और मंच पर बैठे नेताओं को आपने बनाया है। जागरूक नहीं हुए तो न आप अपने आप को बचा पाएंगे और न देश को। उन्होंने कहा कि तीन कानून के जरिए किसान की जमीन, आमदनी, फसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खरबपति मित्रों के पास जाने वाली है। ये कानून लागू होते ही खेती और फसल सब छिन जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश के गृह राज्यमंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे छह किसानों को निर्ममता से कुचला। पीड़ितों के परिजनों ने मुझसे कहा, हमें मुआवजा नहीं चाहिए, हमें न्याय चाहिए, लेकिन हमें न्याय दिलवाने वाला नहीं दिख रहा है। सरकार मंत्री और उसके बेटे को बचाने और विपक्षी नेताओं को रोकने में लगी है। मेरे लिए पुलिस लगा दी, लेकिन अपराधी को पकड़ने के लिए एक भी पुलिसवाला नहीं निकला। अपराधी को उन्होंने निमंत्रण भेजा।
विज्ञापन


इस सरकार में न्याय की उम्मीद छोड़ चुके हैं लोग
उन्होंने कहा कि देश आस्था व उम्मीद है और न्याय की उम्मीद पर इस देश को आजादी मिली। जब महात्मा गांधीजी आजादी की लड़ाई लड़ने गए तो उनके दिल में था कि सबको न्याय मिलना चाहिए। न्याय पर हमारा संविधान आधारित है, लेकिन इस सरकार में देश में न्याय की उम्मीद सब छोड़ चुके हैं। उत्तर प्रदेश में कुछ नहीं हो रहा है, कमाई और रोजगार नहीं है। किसान, नौजवान और नदियों के पास रहने वाला निषाद त्रस्त हैं। उन्होंने आह्वान किया कि मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई को मजबूत करिए, क्योंकि अब परिवर्तन तक मैं रुकूंगी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब मिले हैं, जनता किसके पास जाए

प्रियंका ने कहा, जब लखीमपुर में कुचले गए नक्षत्र सिंह के घर गई, तो पता चला कि उनका बेटा सीमा सुरक्षा बल में दाखिल हुआ है। जब मैं अगले परिवार से मिलने गई तो बताया गया कि उनके भाई-बहन सेना में देश की सेवा करते हैं। जब मैं पत्रकार रमन कश्यप के घर गई तो बताया गया कि वो वीडियो ले रहे थे, इसलिए उन्हें कुचल दिया गया। सभी परिवारों ने कहा कि सब मिले हैं, जनता किसके पास जाए।

अपराधियों को नहीं, बेटी की चिता जलाने से रोका
प्रियंका गांधी ने कहा, कोरोना के समय में भी सरकार ने लोगों की मदद नहीं की और आवाज उठाने वालों पर आक्रमण किया। हाथरस कांड में सरकार ने अपराधियों को नहीं रोका और बाद में परिवार के सदस्यों को बेटी की चिता जलाने से रोका। उंभा कांड में भी गरीब दलितों पर अत्याचार हुआ। उन्नाव में सरकार ने ऐसा ही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed