फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka Gandhi will join Sant Ravidas Jayanti programme for the second time

संत रविदास के मंदिर में दूसरी बार मत्था टेकेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेताओं ने शुरू की तैयारी

Fri, 26 Feb 2021 02:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 26 Feb 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will join Sant Ravidas Jayanti programme for the second time
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दूसरी बार संत रविदास के मंदिर में मत्था टेकने आ रही हैं। वह संत रविदास जयंती के मौके पर 27 फरवरी को बनारस आएंगी। प्रियंका के काशी आने की सूचना पर कांग्रेस नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि प्रियंका गांधी 27 फरवरी को सुबह में संत रविदास के मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही सत्संग स्थल पर संत निरंजन दास से आशीर्वाद भी लेंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा का संत रविदास मंदिर में यह दूसरा दौरा है। इसके पहले भी वह पिछले साल 2020 में भी संत रविदास का आशीर्वाद लेने काशी आई थीं।
विज्ञापन


उस दौरान उन्होंने दोबारा आने का वायदा भी किया था। प्रियंका के स्वागत और उनके कार्यक्रम के लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। संत रविदास की जन्मस्थली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियों ने अभी तक शीश नवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिल्ली से वाराणसी आएंगे सुरक्षा अधिकारी 
प्रिंयका गांधी वाड्रा 27 फरवरी को वाराणसी पहुंच रही हैं, इससे पहले 26 फरवरी को उनके सुरक्षा अधिकारी ट्रेन से बनारस पहुंचकर रूट की जांच करेंगे। उसके बाद वह जहां-जहां प्रिंयका गांधी जाएंगी वहां-वहां पहुंचकर वह जांच पड़ताल कर रूट को फाइनल करेंगे। 

स्थानीय नेता आज सौंपेंगे सूची
प्रियंका गांधी के सुरक्षाकर्मियों को स्थानीय नेता शुक्रवार को उनसे मुलाकात करने वालों की सूची सौपेंगे। इसके बाद मुलाकातियों की लिस्ट फाइनल होने के बाद प्रियंका को सौंप दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed