फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका गांधी आज बनारस में, संत रविदास जंयती कार्यक्रम में होंगी शामिल, किया ट्वीट

Sun, 09 Feb 2020 11:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 Feb 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra to visit Varanasi tomorrow to attend a Sant Shiromani Ravidas Jayanti Program
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

कांग्रस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर पूर्वांचल का दौरान करने आएंगी। वह आज संत शिरोमणि रविदास जयंती कार्यक्रम में भाग लेने आएंगी। इससे पहले वह 10 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र आई थीं। प्रियंका गांधी ने इस दौरान ट्विटर पर भी ट्वीट किया है। उन्होंने संत रविदास जयंती पर सभी को बधाई दी है।

Priyanka Gandhi Vadra to visit Varanasi tomorrow to attend a Sant Shiromani Ravidas Jayanti Program

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि ‘ऐसा चाहूँ राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न छोट-बड़ों सब सम बसै, रैदास रहे प्रसन्न’ जगत पितामा, साहिबे कमाल, सदगुरु श्री रविदास जी महाराज की जयंती की आप सबको लख लख बधाइयां। संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्म स्थान मंदिर की चौखट पर मत्था टेकने आज बनारस में रहूंगी।

 

Priyanka Gandhi Vadra to visit Varanasi tomorrow to attend a Sant Shiromani Ravidas Jayanti Program

प्रियंका गांधी वाड्रा संत रविदास के प्रकाशोत्सव में शामिल होने के लिए 12:10 पर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से सीधे संत की जन्मस्थली सीर के लिए रवाना होंगी। पूर्व मंत्री अजय राय ने बताया कि प्रियंका जी संत रविदास के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए वाराणसी आ रही हैं। इस दौरान वह लंगर भी चखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra to visit Varanasi tomorrow to attend a Sant Shiromani Ravidas Jayanti Program

10 जनवरी को बनारस आईं प्रियंका गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनआरसी) के प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन किया।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra to visit Varanasi tomorrow to attend a Sant Shiromani Ravidas Jayanti Program

इससे पहले पिछले साल इसी आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संत रविदास के जन्मोत्सव में हिस्सा ले चुके हैं। मंदिर प्रबंधन ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भी निमंत्रण पत्र भेजा था। पिछले साल पीएम मोदी बतौर मुख्य अतिथि संत रविदास के प्रकाशोत्सव में शामिल हुए थे। उन्होंने इस दौरान लंगर भी चखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed