फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसीः संत रविदास की देहरी पर रोशन किए दीप, ध्वजारोहण कर मनाया प्रकाशोत्सव

Sun, 09 Feb 2020 12:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 Feb 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Deepen the lamp at Saint Ravidas door in varanasi
रविदास र्पाक में संत रविदास जयंती के अवसर दीए जलाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

गुरु रविदास महाराज के 643वें जन्मोत्सव पर उनके सपनों के शहर में प्रकाशोत्सव की धूम है। कहीं लंगर, कहीं जत्थे, तो कहीं संगत की रौनक देखते ही बन रही है। पंडालों में धुनी रमाए श्रद्धालुओं की टोली भी हर किसी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंदिर से लेकर लौटूबीर तक गुरु के जयकारे से मेला क्षेत्र गूंज रहा है। रविवार की सुबह मंदिर में संत निरंजन दास द्वारा ध्वजारोहण कर प्रकाशोत्सव का शुभारंभ किया गया।

Deepen the lamp at Saint Ravidas door in varanasi
वाराणसी में शनिवार को राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर में लोगों पुष्पांजलि अर्पित की।

शनिवार को संत के सपनों के नगर में केवल आस्था का ही रेला नजर आया। गुरु के दर पर मत्था टेकने वालों का हुजूम देर शाम तक उमड़ता रहा। भक्तों के लिए बनाए गए अलग-अलग पंडालों में नाचते, गाते श्रद्धालुओं का रेला है, तो लंगर में प्रसाद चखने के लिए भी भारी भीड़ है। मिनी भारत में तब्दील सीर गोवर्धन का नजारा हर किसी को बरबस ही अपनी तरफ खींच रहा है।

Deepen the lamp at Saint Ravidas door in varanasi

इलाके में सड़क और गलियों से लेकर छतों तक चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ संत रैदास के भक्तों की भीड़ और उनका ही जयकारा गूंज रहा है। सुबह से ही मंदिर में संत रविदास के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। सत्संग हॉल को सजाने का काम देर रात तक चलता रहा। अमृतवाणी के पाठ से पूरा इलाका गूंज रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepen the lamp at Saint Ravidas door in varanasi

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सीर गोवर्धन का निरीक्षण किया और संत निरंजन दास से मुलाकात की। उन्होंने मेला क्षेत्र में व्यवस्था को बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने भारी भीड़ को देखते हुए यातायात सहित कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने का निर्देश अपर जिलाधिकारी नगर को दिया। रविदास मंदिर के निकट उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्माणाधीन लंगर हाल, पार्क व अन्य स्थलों को देखा और पंडाल क्षेत्र में पानी छिड़काव का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
Deepen the lamp at Saint Ravidas door in varanasi

दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़
मेला क्षेत्र में लगीं दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ रही। बनारसी साडि़यां, मिठाईयां, खिलौनों और बर्तनों की खरीदारी में लोग जुटे रहे। ज्यादातर श्रद्धालु बनारसी साड़ी की खरीदारी कर रविदास जी को चढ़ाने के बाद प्रसाद के रूप में उसे अपने घर ले जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed