{"_id":"5e1cbbc68ebc3e87de7e18cb","slug":"priyanka-gandhi-sends-wedding-greeting-message-to-the-sailor-daughter-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाविक ने बेटी की शादी का भेजा प्रियंका गांधी को निमंत्रण, कुछ इस तरह से मिला शुभकामना संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाविक ने बेटी की शादी का भेजा प्रियंका गांधी को निमंत्रण, कुछ इस तरह से मिला शुभकामना संदेश
Tue, 14 Jan 2020 12:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नाविक अशोक साहनी की बेटी भारती की शादी पर शुभकामना संदेश भेजा है। प्रयागराज से काशी तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रामनगर के रहने वाले अशोक साहनी की नाव पर पहली गंगा यात्रा की थी।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू सोमवार को प्रियंका गांधी का संदेश लेकर बनारस पहुंचे। मंगलवार को कांग्रेसी नेता कांग्रेस अजय राय महासचिव का संदेश लेकर अशोक के घर रामनगर पहुंचेंगे। भारती और आशीष का विवाह 19 जनवरी को होने वाला है।
विज्ञापन
प्रियंका ने शुभकामना संदेश में लिखा है प्रिय भारती और आशीष वैवाहिक जीवन में बंधने के लिए आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई। मेरी शुभकामना है कि आप दोनों का वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा हो। मुझे अफसोस है कि कुछ व्यस्तता के कारण मैं आपके शादी समारोह में शामिल नहीं हो पा रही हूं।
विज्ञापन
बता दें कि पुराना रामनगर मल्लहिया टोला के रहने वाले अशोक साहनी की जिस नाव से प्रियंका गांधी ने नौका यात्रा की थी, उनके लौटने के बाद वह नाव जली हुई स्थिति में गंगा पार मिली थी।