{"_id":"60ec5d53ea030f0a64372105","slug":"priyanka-gandhi-said-up-government-failed-on-every-issue-leaders-should-come-out-on-the-road-against-jungle-raj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी ने कहा- यूपी सरकार हर मुद्दे पर विफल, घर पर न रहें नेता, जंगलराज के खिलाफ सड़क पर उतरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी ने कहा- यूपी सरकार हर मुद्दे पर विफल, घर पर न रहें नेता, जंगलराज के खिलाफ सड़क पर उतरें
Mon, 12 Jul 2021 08:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 12 Jul 2021 08:48 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को सलाहकार परिषद और रणनीतिक ग्रुप के साथ बैठक की। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि घर पर न रहें, अभियान चलाकर जनता के लिए आवाज उठाई जाए।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को सलाहकार परिषद और रणनीतिक ग्रुप के साथ बैठक की। प्रियंका गांधी ने वाराणसी के कांग्रेस नेताओं से कहा कि घर पर न रहें, अभियान चलाकर जनता के लिए आवाज उठाई जाए। बैठक में महंगाई, कोरोना, पंचायत चुनाव, संगठन प्रशिक्षण शिविर पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, सरसों तेल, फल-सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। छुट्टा जानवर से किसान बेहाल हैं। सरकार ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन उनकी आय घट गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंसा में बम, पत्थर और गोलियां चलाईं। यूपी सरकार हर मुद्दे पर विफल है।
विज्ञापन
इस पर लगातार सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी रहे। कोई भी नेता घर पर न रहे। अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए वह महंगाई, बेरोजगारी और जंगलराज के खिलाफ सड़कों पर उतरें। इस दौरान पूर्व विधायक अजय राय जुड़े थे।
विज्ञापन