फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka gandhi come varanasi before loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : एक साथ 4 जिलों के वोटरों को साधेंगी प्रियंका, चुनावी अभियान को देंगी धार

Fri, 15 Mar 2019 05:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Mar 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi come varanasi before loksabha election 2019
प्रियंका गांधी(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के पूर्वांचल दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। प्रियंका गांधी 20 मार्च को वाराणसी पहुंचेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में चुनावी अभियान को धार देंगी। साथ ही, नमामि गंगे और मिशन फॉर क्लीन गंगा की हकीकत जानेंगी। 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी प्रयागराज से गंगा के रास्ते मोटरबोट के जरिए 20 मार्च को काशी पहुंचेंगी। इस संबंध में कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन डॉ. आरपी त्रिपाठी ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इसकी सूचना देते हुए प्रियंका के दौरे के मद्देनजर इजाजत मांगी है।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज से वाराणसी तक जल मार्ग से मोटरबोट के जरिए आएंगी। बनारस में बाबा विश्वनाथ, काल भैरव का दर्शन करने के साथ ही वह वाराणसी और चंदौली के शहीदों के घर जाकर उनके परिजनों से भी मिलेंगी। इसके साथ ही प्रियंका गांधी छोटी सभाएं भी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज से काशी की यात्रा के दौरान रास्ते भर जगह-जगह उनका स्वागत भी किया जाएगा। प्रियंका के पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि वह जल्द ही पूर्वांचल का दौरा करेंगी। लेकिन पुलवामा के आतंकी हमले के बाद उन्होंने शहीदों के सम्मान में अपने सारे राजनीतिक कार्यक्रम निरस्त कर दिए थे।

ये है प्रियंका गांधी का तीन दिन का कार्यक्रम

Priyanka gandhi come varanasi before loksabha election 2019
प्रियंका गांधी(फाइल फोटो) - फोटो : pti

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका गांधी 18 मार्च को प्रयागराज से गंगा के जलमार्ग से स्टीमर के जरिए भदोही के सीतामणी पहुंचेंगी। जहां कालीन बुनकरों और वकीलों से बातचीत करेंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी मिर्जापुर के विंध्याचल में दर्शन-पूजन करेंगी।

फिर 19 मार्च को मिर्जापुर स्थित मौलाना इस्माइल चिश्ती की मजार पर जाएंगी और इसके बाद जनता से मुखातिब होंगी। इसके बाद 20 मार्च को प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचेंगी और शीतला मंदिर और शूलटंकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद महिला समूह और मल्लाहों से मुलाकात के साथ ही जनसंपर्क करेंगी।

रामनगर स्थित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के निवास पर भी जाएंगी। इसके बाद अस्सी घाट पहुंच कर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। काशी विश्वनाथ मंदिर में भी मत्था टेकेंगी और होली मिलन समारोह में हिस्सा लेंगी। फिर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से दिल्ली वापस लौट जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed