{"_id":"5c680b87bdec224b7a5553e6","slug":"priyanka-gandhi-and-rajbabbar-called-to-pulwama-attack-martyred-awdesh-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी और राजबब्बर ने शहीद के परिवार को बंधाया ढांढस, बोलीं- पूरी पार्टी है आपके साथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी और राजबब्बर ने शहीद के परिवार को बंधाया ढांढस, बोलीं- पूरी पार्टी है आपके साथ
Sun, 17 Feb 2019 09:22 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: Sayali Maurya
Updated Sun, 17 Feb 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
यूपी के चंदौली जिले के शहीद अवधेश यादव का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा। इसके बाद करीब दो बजे उनका अंतिम संस्कार हुआ। पुलवामा हमले में शहीद अवधेश को सभी ने नम आंखों से विदाई दी। वहीं, सभी राजनीतिक पार्टियां दलों के बंधन से ऊपर उठ कर शहीद के परिवार के दुख में शामिल होने पहुंचीं।
विज्ञापन
इसी क्रम में शहीद अवधेश यादव के परिवार वालों से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा प्रभारी प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने हालचाल लिया। प्रियंका गांधी ने शहीद के पिता हरिकेश यादव से बात की और उनको ढांढस बधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
राजबब्बर ने भी शोक प्रकट किया और अपनी ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया। शहीद के पिता हरिकेश यादव ने बताया कि प्रियंका गांधी और राजबब्बर ने हालचाल लिया और संवेदना प्रकट की। प्रियंका गांधी ने कहा कि कोई जरूरत होगी तो पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। राजबब्बर ने शहीद के पिता से कहा कि वे जल्द ही उनसे मिलने आएंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना ने दोनों शीर्ष नेताओं से मोबाइल से बात कराई।
विज्ञापन
Trending Videos
सरकार जवानों के शहादत का बदला जरूर लेगी
mahendra nath pandey
इसके पहले चंदौली सांसद महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद परिवार से जो वादे किए है। उसे जरूर पूरा करेंगे। साथ ही सरकार जवानों के शहादत का बदला जरूर लेगी।