फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Private students will not be admitted even in Sampurnanand

संपूर्णानंद में भी नहीं होगा प्राइवेट छात्रों का दाखिला

Tue, 20 Jul 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Private students will not be admitted even in Sampurnanand
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भी अब नए सत्र से प्राइवेट छात्राें का दाखिला नहीं होगा। हालांकि पहले से पंजीकृत परीक्षार्थियों को प्राइवेट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही रिक्त शैक्षणिक पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्तियों पर भी निर्णय लिया जाएगा। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद और विद्यापरिषद की बैठक में अहम निर्णयों पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ के बाद अब संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्राइवेट छात्रों को दाखिला नहीं मिलेगा। 26 जुलाई को होने वाली विद्यापरिषद की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम संशोधन के लिए विभिन्न संकाय बोर्डों की संस्तुतियाें पर विचार किया जाएगा। इसके साथ संबद्ध महाविद्यालयों में बैचलर आफ वोकेशन स्टडीज के नवीन पाठ्यक्रम के संचालन की स्वीकृति पर भी निर्णय होगा।
विज्ञापन

वहीं, 28 जुलाई को होने वाली कार्यपरिषद की बैठक में रिक्त पदों पर नियुक्ति, विश्वविद्यालय में संचालित चौकाघाट उपकेंद्र के समीप चिन्हित दो एकड़ जमीन को निशुल्क आवंटन पर विचार होगा। साथ ही कार्यपरिषद की पिछली बैठक की कार्यवाही की संस्तुतियों पर निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed