फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Private hospital sealed in mau after employee become corona positive

मऊ : कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने पर निजी अस्पताल सील

Fri, 19 Jun 2020 09:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 19 Jun 2020 09:43 PM IST
सार

  • अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में हुआ सैनिटाइज
  • संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 69, की गई सैंपलिंग

विज्ञापन
Private hospital sealed in mau after employee become corona positive
कोरोना वायरस

विस्तार

मऊ जिले के गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन के आदेश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया। वहीं होम क्वारंटीन मरीज को परदहा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


साथ ही मरीज के संपर्क में रहने वाले पांच लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा है। उधर कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अस्पताल के सील होने की सूचना को लेकर डॉक्टरों से लेकर हर वर्ग में चर्चा होती रही।

विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम वाराणसी से दूसरे चरण में एक रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिसमें मुंशीपुरा निवासी 32 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। बोले कि संक्रमित युवक नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल का कर्मचारी है। 

शासन से मिले निर्देशानुसार संबंधित अस्पताल से पांच लोगों को सैंपल लिया गया था, जिसमें युवक भी शामिल था। देर शाम रिपोर्ट आने के चलते अस्पताल को शुक्रवार को सील करने की कवायद की गई। साथ ही अस्पताल को सैनिटाइज किया गया। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 69 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed