फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   private hospital link

Varanasi News: निजी हॉस्पिटल के फर्जी लिंक से 2.67 लाख रुपये की साइबर ठगी

Wed, 24 Jun 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
private hospital link
चौबेपुर। गूगल पर अस्पताल का नंबर खोजने के दौरान साइबर जालसाजों के झांसे में आकर जोखन सिंह ने 2.67 लाख रुपये गंवा दिए। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिरईगांव क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी जोखन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नौ जून को वह एक मरीज की जांच के लिए एपेक्स हॉस्पिटल में अपॉइंटमेंट बुक कराना चाहते थे। उन्होंने गूगल पर मिले एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने मरीज का विवरण भरने और पांच रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करने के नाम पर एक लिंक भेजा। पीड़ित के अनुसार, कई बार भुगतान का प्रयास करने के बावजूद ट्रांजेक्शन सफल नहीं हुआ। इसी बीच उनका मोबाइल फोन गिरकर खराब हो गया, जिसे 11 जून की शाम तक ठीक कराया गया। 12 जून की सुबह 9:47 बजे से 10:07 बजे के बीच उनके भारतीय स्टेट बैंक के दो खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 99,856 रुपये, 98,956 रुपये, 35,000 रुपये और 33,758 रुपये निकाल लिए गए। खाते से 2,67,570 रुपये निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि साइबर ठगों की पहचान, धनराशि की बरामदगी और पूरे प्रकरण की जांच के लिए कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article