फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prisoners-in-law went to jail for land demolition in varanasi

वाराणसी: मकान गिराकर जमीन कब्जा करने के मामले में सास-बहू गईं जेल

Fri, 07 May 2021 11:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 07 May 2021 11:00 PM IST
सार

एक घर छोड़ कर भागा, भोहर गांव में आईजी रेंज की फटकार के बाद पुलिस हुई सक्रिय

विज्ञापन
Prisoners-in-law went to jail for land demolition in varanasi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर भोहर गांव में मकान मालिक की अनुपस्थिति में जेसीबी से मकान ढहाकर जमीन कब्जा करने के मामले में आईजी रेंज की फटकार के बाद चोलापुर थाने की पुलिस सक्रिय हुई है। आरोपी आजाद पाल के बाद पुलिस ने उसकी मां रजवंती देवी और पत्नी रीता पाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घर छोड़ कर भागे आलोक के पिता नखड़ू पाल की पुलिस तलाश कर रही है। भोहर गांव निवासी सगे भाई युसुब शेख व पतू शेख मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। गांव में उनके मकान में ताला बंद था। इसी बीच पड़ोसी आजाद पाल ने मौका देखकर जेसीबी से रातोंरात मकान ध्वस्त कराकर मलबे को पोखरे पर रखवा दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया। इसकी सूचना गांव वालों ने मुंबई रह रहे दोनों भाइयों को दी। दोनों भाई गांव आए और अपने मकान की जगह खाली जमीन देखकर अवाक रह गए। 
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर मामले को संज्ञान में लेते हुए बृहस्पतिवार को भोहर गांव में मौका मुआयना करने आईजी रेंज एसके भगत पहुंचे। उन्होंने चोलापुर थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके साथ ही मकान के अंदर से गायब सामान को बरामद कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस सामान बरामद कर अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed