{"_id":"5a3a24064f1c1b96698ba177","slug":"prisoner-attacked-on-each-other-in-jaunpur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर जेल में पानी को लेकर बंदियों में पथराव, कई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर जेल में पानी को लेकर बंदियों में पथराव, कई गंभीर घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर की जेल में पानी को लेकर बंदियों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। इसमें कई को गंभीर चोट आई है। एक बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाठीचार्ज कर जेल प्रशासन ने किसी तरह कैदियों को काबू में कर बैरकों में वापस भेजा।
बैरक नंबर एक के पास पानी पीने और हाथ-पैर धोने को लेकर बंदियों में मंगलवार को रात आठ बजे विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट एवं पथराव होने लगा। बंदी रक्षकों ने बंदियों को काबू में करने की कोशिश की लेकिन मामला बढ़ता गया।
बात बढ़ी तो बंदी जेल में निर्माण के लिए रखी ईंट से एक दूसरे पर पथराव करने लगे। यह देखकर बंदी रक्षक वहां से किसी तरह जान बचा कर भागे। जानकारी होने पर जेल अधीक्षक, जेलर मौके पर पहुंचे। तब तक कई बंदी चोटिल हो चुके थे।
विज्ञापन
सिर में चोट लगने के कारण हत्या के आरोप में बंद सिंगरामऊ निवासी अमित दुबे बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया है। काफी मशक्कत के बाद बंदियों को शांत कराया जा सका।
जेल अधीक्षक एके मिश्रा का कहना है कि बंदियों में मामूली बात को लेकर धक्का-मुक्की हुई है। एक बंदी को चोट लग गई तो अस्पताल भेजा गया। स्थिति नियंत्रण में है।