फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   prisionor attempt to suicide by cutting vain of hand at ghazipur jail

कैदी ने काट ली दोनों हाथों की नस, दुष्कर्म का है आरोपी

Fri, 28 Apr 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 28 Apr 2017 10:57 PM IST
prisionor attempt to suicide by cutting vain of hand at ghazipur jail
कैदी का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज - फोटो : demo pic
गाजीपुर के जिला कारागार में शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोप में बंद हरदोई के एक कैदी ने अपने दोनों हाथों की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बंदीरक्षकों ने जेल के अस्पताल में इलाज कराया पर हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।  हरदोई जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के पुरपुर निवासी दुष्कर्म के आरोपी गौतम (30) को करीब दो माह पूर्व जिला जेल में लाया गया था। उसे बैरक नंबर छह में रखा गया था।


सुबह बैरक खुलने पर वह अन्य कैदियों के साथ बाहर निकला। उसके बाद वह शौचालय में चला गया। उधर, बंदी रक्षकों ने गिनती की तो बैरक नंबर छह में एक कैदी कम होने वे परेशान हो गए। बंदी रक्षकों और जेल पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। शौचालय को देखा गया तो गौतम अंदर बेहोश पड़ा था।
विज्ञापन


उसने दोनों हाथों की नस काट ली थी। पुलिस कर्मी उसे तत्काल जेल के अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच जेल अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।


कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में जेल प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी द्वारा अपने दोनों हाथों की नस काट ली गई है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 
 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed