फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   priosner run away from police custody

पेशी से लौटते समय पुलिस को चकमा देकर उम्र कैद का सजायाफ्ता फरार

Mon, 18 Dec 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 18 Dec 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
priosner run away from police custody
तिहरे हत्याकांड में मोहन पासी को हुई थी आजीवन कारावास की सजा - फोटो : self
तिहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा शातिर अपराधी सोमवार शाम को आजमगढ़ कोर्ट से एक मामले में पेशी से लौटते समय सिपाही का हाथ छुड़ा कर फरार हो गया। जानकारी होते ही पुलिस की कई टीमों ने कांबिग अभियान चलाया, पर कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के आरआई ने सिपाही के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। देर रात रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी। फरार मोहन पासी श्याम बाबू पासी गिरोह से जुड़ा था। जहानांगज के गांव डीहा में तत्कालीन प्रधान पप्पू सिंह और उनके दो गनर की हत्या के मामले में मोहन पासी निवासी शम्सुद्दीनपुर थाना जहानागंज को आजीवन कारावास की सजा हुई थी।
विज्ञापन


वह जिला जेल में निरुद्ध था। सोमवार को लूट के मामले में पेशी के लिए उसे कोर्ट लाया गया था। पेशी से वापसी के समय वह सिपाही रामाश्रय का हाथ छुड़ाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मोहन पासी का भाई भी मौके पर मौजूद बताया गया। जानकारी मिलते ही एसपी अजय साहनी ने सीओ सिटी अकमल खां के नेतृत्व में दो स्वाट टीम, शहर कोतवाली और सर्विलांस की टीम को मोहन की तलाश में लगा दिया।

देर रात तक कांबिंग चलती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, सिपाही रामाश्रय के खिलाफ पुलिस लाइन के आरआई ब्रह्मदेव उपाध्याय की ओर से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई थी। रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी। 

श्यामबाबू की गिरफ्तारी की बाद संभाली थी गिरोह की कमान

priosner run away from police custody
जेल
श्यामबाबू पासी की गिरफ्तारी के बाद गैंग की कमान मोहन ने संभाली थी। बताया जाता है कि वह जेल के भीतर से ही रंगदारी और फायरिंग की वारदातों को अंजाम देता था। तिहरे हत्याकांड के समय आजमगढ़ और आसपास के जनपदों में दो-तीन गिरोह के बोलबाला था। वर्चस्व की जंग में ही तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

गिरोह पर पुलिस की नजर
पासी गिरोह इन दिनों पुलिस की नजर में चढ़ा हुआ है। इस गिरोह के शातिर बदमाश रामजी पासी को पिछले दिनों गंभीरपुर में हुए एकाउंटर में मार गया था तो गिरोह के एक लाख के इनामी सागर को पिछले दिनों पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। गोली लगने का बाद उसकी एक टांग काटनी पड़ी थी। 

मोहन पासी नाम का बदमाश पेशी से वापस ले जाते समय फरार हुआ है। आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। बदमाश की तलाश में सीओ सिटी के नेतृत्व में कई टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अजय साहनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed