फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Principal secretary take work review meeting in varanasi

नहीं हो पा रहा काम तो इस्तीफा दें, स्वीकार कर लिया जाएगाः मुख्य सचिव

Fri, 09 Feb 2018 10:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 09 Feb 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Principal secretary take work review meeting in varanasi
वरुणा कॉरिडोर का काम 31 मार्च तक पूरा कराने की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव राजीव कुमार ने शुक्रवार को वाराणसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों का हाल जाना। वरुणा कॉरिडोर निर्माण  की धीमी गति पर मुख्य अभियंता सिंचाई की जमकर क्लास लगाई। साथ ही, स्पष्ट किया कि हर हाल में कॉरीडोर का काम 31 मार्च तक पूरा करना है। इसकी तिथि बढ़ाई नहीं जाएगी।
विज्ञापन


काम पूरा नहीं हुआ तो सिंचाई और यूपीपीसीएल के अभियंताओं को निलंबित किया जाएगा। मुख्य अभियंता सिंचाई ने कहा कि निर्धारित अवधि तक काम करा पाना मुश्किल होगा। इस पर मुख्य सचिव नाराज हो गए और मुख्य अभियंता से कहा कि वो इस्तीफा दे दें।
विज्ञापन


उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा। यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को भी जमकर फटकार लगाते हुए अभियान चलाकर निर्धारित अवधि में काम पूरा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कमिश्नरी सभाकक्ष में विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अभियंता को रिंग रोड सहित अन्य सड़कों के फोर लेन चौड़ीकरण के कब्जा प्राप्त न होने की जानकारी न होने पर नाराजगी जताई।

साथ ही, गलत रिर्पोटिंग के लिए फटकार लगाई। मुआवजा राशि का शत प्रतिशत वितरण जल्द करने को कहा गया। बैठक में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, नगर आयुक्त डॉ.नितिन बंसल, मुख्य अभियंता सिंचाई, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागीय एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।   

इसी महीने पूरा करेंगे ऊर्जा गंगा काम

Principal secretary take work review meeting in varanasi
कार्य पूरा न होने पर सिंचाई और यूपीपीसीएल के अभियंताओं पर होगी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव ने शहर में बिछाई जा रही गैस पाइप लाइन के काम को फरवरी माह में ही पूरा कराने के लिए गेल के अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी से कहा कि यदि गेल को कोई समस्या आती है तो उसका निराकरण करें।  

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के निर्माणाधीन अस्पताल भवन को दिसंबर, 2018 तक हर हालत में पूरा कराने का निर्देश दिया। आईपीडीएस के अधिकारी द्वारा बताए जाने पर कि भूमिगत वायरिंग कार्य पूरा हो चुका है।

 

मुख्य सचिव ने 15 मार्च तक शत-प्रतिशत भूमिगत वायरिंग कार्य पूरा करा करने का निर्देश दिया। सारनाथ में लाइट एंड साउंड परियोजना को इसी महीने में पूरा करने के लिए राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक से कहा।

प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना का निर्माण कार्य मार्च 2018 तक पूरा कराने के साथ ही जिले को निर्धारित समय मार्च तक खुले में शौचमुक्त कराये जाने पर जोर दिया। चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर कार्य को 30 जून तक पूरा कराने को कहा।

लहरतारा-फलवरिया फोर लेन मार्ग के निर्माण की सभी प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण करके निर्माण कार्य जल्द शुरू कराये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग के निर्माण कार्य को जुलाई 2018 तक पूरा कराये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित किया।
00

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed