{"_id":"5995dc1f4f1c1ba0078b4604","slug":"principal-secretary-revenue-says-that-file-a-case-against-land-mafia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव(राजस्व) का निर्देश- भू माफिया के खिलाफ केस दर्ज कर खाली कराएं जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव(राजस्व) का निर्देश- भू माफिया के खिलाफ केस दर्ज कर खाली कराएं जमीन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख सचिव राजस्व, डीएम और एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
राजस्व वृद्धि के लिए नगर निगम सीमा का विस्तार जरूरी है। यह बात राजस्व परिषद के प्रमुख सचिव और जिले के नोडल अधिकारी डॉ. रजनीश दूबे ने गुरुवार को मंडलीय अनुश्रवण कक्ष में समीक्षा बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि भू माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके कब्जे से सरकारी जमीन खाली कराई जाए। सिंचाई, पीडब्लूडी, वन, स्वास्थ्य और नगर निगम की विभागीय जमीन पर अवैध रूप से काबिज लोगों को हटाया जाए।
डॉ. दूबे ने कहा कि अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन आमजन की संतुष्टि के आधार पर किया जाएगा। अधिकारी कार्यालय में न बैठकर अपने क्षेत्र में निकलें। राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान आबकारी एवं स्टांप रजिस्ट्रेशन की वसूली संतोषजनक न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
राजस्व वादों की समीक्षा के दौरान पुराने वादों के निस्तारण के लिए अतिरिक्त तिथियां निर्धारित कर सुनवाई करने को कहा। निर्माणाधीन ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश सीडीओ को दिया।
कहा कि हृदय और आईपीडीएस के काम की विशेष निगरानी हो। बैठक में डीएम योगेश्वर राम मिश्रा, एसएसपी आरके भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
25 में से 19 थानों के भवन जर्जर
प्रमुख सचिव ने गुरुवार की शाम सिगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीडी, एफआईआर, चार्जशीट आदि की जानकारी ली। एसएसपी ने प्रमुख सचिव को बताया कि जिले के 25 थानों में से 19 के भवन जर्जर हैं।
प्रमुख सचिव ने थाने में खड़ी सीज बाइक को व्यवस्थित ढंग से रखवाने के साथ ही जल्द नीलामी कराने का निर्देश दिया। एसएसपी को कहा कि किसी भी थाने पर थानेदार लंबे समय तक तैनात न रहें। यातायात संबंधी जागरूकता के लिए प्रोजेक्टर और चलचित्र माध्यमों को पुलिस अपनाए।

अनुपस्थित चिकित्साधिकारियों के खिलाफ करें कार्रवाई
मंडलीय अनुश्रवण कक्ष में समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे सरकारी चिकित्साधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश प्रमुख सचिव ने दिया। कहा कि पीएचसी और सीएचसी में दवाओं की कमी न हो। 102 और 108 एंबुलेंस की कार्यप्रणाली जानने के लिए औचक जांच कराई जाए।
निर्माणाधीन परियोजनाओं की जांच के लिए पांच टीम गठित
प्रमुख सचिव डॉ. रजनीश दूबे ने डीएम को निर्माणाधीन परियोजनाओं की जांच के लिए पांच स्क्वॉड टीमों के गठन का निर्देश दिया।
मंडुवाडीह आरओबी और बलुवा घाट पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश सेतु निगम के अधिकारियों को देते हुए कहा कि स्क्वॉड टीम के अधिकारी परियोजनाओं की निरंतर निगरानी करेंगे। जहां जितने धन की आवश्यकता हो, सरकार मुहैया कराएगी।