{"_id":"61253c51e1f64f45be57f9a6","slug":"principal-in-charge-suspended-for-making-objectionable-post-viral-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने की आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, तीन सदस्यीय टीम ने की थी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने की आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, तीन सदस्यीय टीम ने की थी जांच
Wed, 25 Aug 2021 12:30 AM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:30 AM IST
सार
देवी दुर्गा व ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट शिक्षकों के ग्रुप में शेयर करने पर मुख्यमंत्री व डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई थी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवर की प्रभारी प्रधानाध्यापक निर्मला देवी को निलंबित किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में देवी दुर्गा व ब्राह्मण समाज पर शिक्षकों के ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने की आरोपी पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवर की प्रभारी प्रधानाध्यापक निर्मला देवी को बीएसए ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। रविवार को वायरल पोस्ट का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता व सेंट्रल बार के पूर्व उपाध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी सहित डीजीपी व जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
प्रभारी प्रधानाध्यापक के वायरल पोस्ट के मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने जांच का आदेश दिया था। खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर व खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव व बीईओ आराजीलाइन ने संयुक्त रूप से इसकी जांच की। जांच में प्रकरण सही पाए जाने के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक निर्मला देवी को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन