फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   prime miniter modi will final roadmap of mission 2019 in varanasi visit

प्रधानमंत्री के काशी दौरे में फाइनल होगा ‘मिशन 2019’ का रोडमैप

Wed, 20 Sep 2017 03:49 PM IST
amarujala.com, written by गुंजन श्रीवास्तव
amarujala.com, written by गुंजन श्रीवास्तव Updated Wed, 20 Sep 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
prime miniter modi will final roadmap of mission 2019 in varanasi visit
प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मौजूदा हालात और रणनीति पर होगा मंथन। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के ‘मिशन 2019’ का रोडमैप 22 सितंबर की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में काशी में तय होगा। डीरेका ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाला ‘कार्यकर्ता संवाद’ न सिर्फ पार्टी की चुनावी रणनीति का आधार तैयार करेगा बल्कि इसके जरिए नोटबंदी-जीएसटी के बाद के हालात और जनता के मिजाज को भी भांपने-परखने की कोशिश होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के अलावा प्रदेश, क्षेत्र, जिला और महानगर के चुनिंदा पदाधिकारी इस संवाद में शामिल होंगे। पार्टी स्तर पर इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि ‘कार्यकर्ता संवाद’ के जरिए प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र और प्रदेश के पदाधिकारियों से रूबरू होंगे। विधानसभा चुनाव में तीन दिन तक उन्होंने काशी को मथा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बुधवार को यहां पहुंचेंगे। संवाद में डेढ़ सौ से दो सौ पदाधिकारियों के शामिल होने की तैयारी की गई है। 

वाराणसी निकाय चुनाव को पार्टी मान रही काफी अहम

prime miniter modi will final roadmap of mission 2019 in varanasi visit
मोदी वाराणसी - फोटो : self
दरअसल, ‘मिशन 2019’ के फाइनल से पहले पार्टी की नजर निकाय चुनाव पर है। पार्टी के रणनीतिकार इसे सेमीफाइनल के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि इस बारे में सार्वजनिक तौर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

उनका कहना है कि प्रधानमंत्री के समक्ष पार्टी अपना एजेंडा पेश करेगी। पीएम को पूरी कार्ययोजना के बारे में बताया जाएगा। फिर प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद जीएसटी लागू हुआ।

देश भर में तमाम बड़ी विकास परियोजनाओं को मूर्तरूप दिया गया है। कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है, जिनका सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है। ऐसे में ‘मिशन 2019’ के पहले होने वाले निकाय चुनाव को पार्टी के रणनीतिकार बेहद अहम मान रहे हैं।

इस चुनाव के जरिए जनता के मन-मिजाज को समझने-परखने के बाद ‘मिशन 2019’ की रणनीति उसी अनुरूप और पुख्ता की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed