फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister will inaugurate virtual philosophy of Kashipuradhipati

प्रधानमंत्री करेंगे काशीपुराधिपति के वर्चुअल दर्शन का शुभारंभ

Wed, 11 Sep 2019 02:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा शशांक मिश्र, वाराणसी
शशांक मिश्र, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will inaugurate virtual philosophy of Kashipuradhipati
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

दुनियाभर में बसे काशीपुराधिपति महादेव के भक्तों के लिए ऑनलाइन वर्चुअल दर्शन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। इसके बाद दुनिया के किसी भी कोने में बैठे भक्त न केवल काशी विश्वनाथ के लाइव दर्शन कर सकेंगे, बल्कि रुद्राभिषेक सहित अन्य पूजा पाठ भी कर सकेंगे। 

विज्ञापन


योजना की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर ली गई है। इसी महीने तक कंपनी चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
दरअसल, श्री काशी विश्वनाथ न्यास परिषद ने कुछ महीने पहले वर्चुअल दर्शन को मंजूरी दी थी। इसके बाद से इस योजना काम शुरू किया गया था। 

मंदिर परिसर को इंटरनेट प्रोटोकाल कैमरों से लैस किया जाएगा। यह काम निजी कंपनी को सौंपा जाएगा। ऑनलाइन दर्शन पूजन के दौरान भक्तों को मंदिर में उपस्थित रहने का आभास होगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन की ओर से निर्धारित शुल्क काम करने वाली कंपनी लेगी। पहले चरण में इस योजना का यूरोप, अमेरिका सहित अन्य देशों के भक्तों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


बिड के जरिए कंपनी का होगा चयन
मंदिर प्रशासन अगले सप्ताह वर्चुअल दर्शन के लिए बिड जारी करेगा। इसमें कई मानकों के आधार पर कंपनी का चयन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे में इसका विधिवत शुभारंभ कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्चुअल दर्शन का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। अगले सप्ताह तक टेंडर जारी कर चयन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे दुनिया भर में भक्तों का काशी विश्वनाथ मंदिर से सीधा जुड़ाव होगा।
-दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed