{"_id":"5a6f53484f1c1b8c268b7254","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-come-on-ten-february-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी फरवरी के दूसरे हफ्ते में आएंगे बनारस, इन परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी फरवरी के दूसरे हफ्ते में आएंगे बनारस, इन परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी के दूसरे हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आने वाले हैं। दो दिवसीय दौरे में वह मंडुवाडीह रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का लोकार्पण करने के साथ ही कुछ नई परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।
उनके आगमन की प्रारंभिक जानकारी प्रशासनिक अफसरों को मिली है। पीएम के आगमन की जानकारी के बाद अफसरों ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीएम की अगवानी के लिए राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे।
मंडुवाडीह आरओबी पूरी तरह से बनकर तैयार है। लोकार्पण के इंतजार में पुुल पर आवागमन शुरू नहीं हो पा रहा है। प्रधानमंत्री आरओबी के लोकार्पण के अलावा नगर निगम के नए कनवेंशन सेंटर, सिटी कमांड कंट्रोल कार्यालय, पावन पथ का शिलान्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
गंगा और वरुणा नदी पर दो नए पुल की सौगात भी पीएम दे सकते हैं। पीएम दस फरवरी की रात डीरेका गेस्टहाउस में रुकेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों के साथ मुलाकात भी करेंगे।

चार फरवरी को आ रहे अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
- फोटो : File Photo
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चार फरवरी को शहर में होंगे। वह नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज के मैदान में सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। सपा के जिला एवं महानगर इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
लखनऊ के नेता भी कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। आसपास के जिलों के लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों के पास अखिलेश यादव का कार्यक्रम आ गया है।
अखिलेश चार फरवरी की सुबह 10:45 बजे विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। 11:15 बजे वह छोटी कटिंग मैदान पर पहुंचेंगे जहां वह एक घंटे रहेंगे। 12:50 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वह मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।