फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister Narendra Modi in Varanasi

काशी में आज खुशियों का खजाना खोलेंगे पीएम मोदी

Mon, 24 Oct 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 24 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi in Varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
दिवाली से छह दिन पहले सोमवार को काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुशियों की बड़ी सौगात देंगे। वह डीरेका इंटर कॉलेज के मैदान से वाराणसी समेत सात शहरों में पाइप लाइन के जरिए रसोई गैस पहुंचाने (पीएनजी) के लिए ऊर्जा गंगा योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही छोटी-बड़ी 12 परियोजनाओं की भी घोषणा होगी। दिवाली गिफ्ट के तौर पर इन परियोजनाओं पर पीएम 64,465 करोड़ रुपये का खजाना खोलेंगे।
विज्ञापन


इन योजनाओं से पूर्वांचल में विकास की नई राह खुलेगी। फ्लीट रिहर्सल, फोर्स ब्रीफिंग के अलावा शहर को होर्डिंग-कटआउट से सजाकर पीएम के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री वाराणसी में एक घंटा 55 मिनट रुकेंगे। दो साल में करीब डेढ़ लाख घरों में पाइप लाइन से रसोई गैस पहुंचाने के अलावा, सीएनजी की सुविधा, वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट दोहरीकरण-विद्युतीतरण, राजातालाब में पेरिसेबल कारगो सेंटर, गोरखपुर में इलेक्ट्रिक लोको शेड जैसी योजनाएं पूर्वांचल का ध्यान खींचने वाली हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार काशी आ रहे प्रधानमंत्री की सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed