{"_id":"580d1c054f1c1bcd75bc21dd","slug":"prime-minister-narendra-modi-in-varanasi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइए स्वागत है श्रीमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइए स्वागत है श्रीमान
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रथम काशी आगमन पर स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बस पीएम के आने का इंतजार है। रविवार रात तक बाबतपुर से डीरेका तक के सड़क मार्ग को स्वागत द्वार, झालर, बैनर, पोस्टर, पीएम का कट आउट, स्टीकर, बैज आदि से पाट दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंदिरों, तालाब और स्मारकों की सफाई की गई। गुलाब बाग स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
पीएम के आगमन की पूर्व संध्या पर भाजपा के शूलटंकेश्वर, रोहनिया, सेवापुरी, राजातालाब, शिवपुर मंडल से जुलूस निकाल कर लोगों से पीएम की सभा में पहुंचने की अपील की गई। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने चितईपुर से अमरा तक जुलूस निकाला। अन्य इलाकों में प्रभात सिंह, ज्ञानेश जोशी, उमेश दत्त पाठक, जयनाथ मिश्र ने जुलूस निकाले।
पार्टी विधायकों संग बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि डीरेका में पीएम के कार्यक्रम में जाने वालों के लिए 500 बसों और 1000 छोटी गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आसपास के जिलों चंदौली, मुगलसराय, मझवा आदि विधानसभाओं से कार्यकर्ता आएंगे। डीरेका मैदान में 20 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई गई है। 500 वीआईपी कुर्सियां लगाई गई है। इस पर क्षेत्रीय, जिला, महानगर के पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के साथ मंडल अध्यक्ष बैठेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा 50 वीवीआईपी कुर्सियां लगाई गई हैं। जहां पर सांसद, विधायक और प्रदेश के पदाधिकारी बैठेंगे। साथ ही 100 शहर के गणमान्य लोगों में अधिवक्ता, डॉक्टर, प्रोफेसर के बैठने की व्यवस्था की गई है। पार्टी प्रवक्ता संजय भारद्वाज ने बताया कि लगभग हर विधानसभा में कार्यकर्ताओं के लिए सेंटर बनाए गए हैं। कार्यकर्ताओं को लंच पैकेट के साथ वाहन यहीं से उपलब्ध कराए जाएंगे। बताया, प्रवेश कार्ड के साथ पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
बैठक में विधायक श्याम देव राय चौधरी, रवींद्र जायसवाल, उदय लाल मौर्य, सुशील सिंह, एमएलसी केदार नाथ सिंह, रामचंद्र मिश्र, सुधीर मिश्र, नागेंद्र रघुवंशी, नीलकंठ तिवारी आदि शामिल रहे। उधर, महमूरगंज स्थित चौरसिया लॉन में सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने महिलाओं को ऊर्जा गंगा परियोजना के बारे में बताया गया। मीडिया प्रभारी शोमनाथ विश्वकर्मा, अमित सिंह, सौरव सिंह, मुन्ना सिंह मौजूद रहे।