{"_id":"5906c9bf4f1c1b3651441bd5","slug":"prime-minister-narendra-modi-can-now-adopt-this-village-of-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बनारस के इस गांव को गोद ले सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बनारस के इस गांव को गोद ले सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 01 May 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
narendra modi varanasi visit
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयापुर और नागेपुर के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बनारस के एक और गांव को गोद ले सकते हैं। माना जा रहा है कि अबकी बार रोहनिया विधानसभा के ककरहिया गांव को पीएम मोदी सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद ले सकते हैं।
विज्ञापन
इसकी सरगर्मी तेज हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से गोद लिए गांव की सूचना भेजने का आग्रह पत्र पीएमओ को भेजा जा चुका है। अब तक सेवापुरी विधानसभा के दो गांव जयापुर और नागेपुर सांसद आदर्श ग्राम योजना में चुने गए हैं।
विज्ञापन
जिला ग्राम्य अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक प्रेमचंद्र पटेल ने प्रशासन की ओर से गांव की सूचना नहीं भेजी जाती है। सांसद की ओर से खुद गोद लिए गांव की सूचना प्रशासन के पास भेजी जाती है। इसके लिए पीएमओ के पास आग्रह पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
उधर, पार्टी सूत्राें का कहना है कि पीएम के संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभाओं में तीन शहरी और दो ग्रामीण क्षेत्र की हैं। इनमें एक सेवापुरी के दो गांव पहले ही सांसद आदर्श ग्राम में शामिल हो चुके हैं। अब बारी रोहनिया विधानसभा की है।
ककरहिया का नाम पहले भी चर्चा में आ चुका है। इस नाते अबकी उसके चुने जाने की संभावना अधिक है। पार्टी की ओर से जल्द ही सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए गांवों की सूची पीएमओ भेज दी जाएगी।