फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   prime minister modi will gift may things in varanasi

PM का काशी दौराः आरंभिक प्रोटोकॉल जारी, करेंगे सौगातों की बरसात

Wed, 20 Sep 2017 02:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 20 Sep 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
prime minister modi will gift may things in varanasi
काशी में 21 घंटे 25 मिनट रहेंगे प्रधानमंत्री - फोटो : self
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22-23 सितंबर के दो दिवसीय काशी दौरे के लिए सोमवार देर रात पीएमओ ने आरंभिक प्रोटोकाल जारी कर दिया। आरंभिक प्रोटोकाल में दी गई नई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री वाराणसी में सौगातों की बरसात कर सकते हैं।
विज्ञापन


वो इस दौरे में वाराणसी से वड़ोदरा के बीच महामना नामक नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत करने के अलावा गंगा में जल एंबुलेंस और जल शव वाहन की भी शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी अब शाहंशाहपुर में केवल एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


इसी दौरान वह बड़ा लालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटी सेंटर से 17 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के अन्नक्षेत्र समेत छह परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन के दौरे में पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में 21:25 घंटे गुजारेंगे। प्रोटोकाल मिलते ही प्रशासनिक अमला पीएम के दौरे के लिए रूट और कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने में जुट गया गया।

 पीएम मोदी 22 सितंबर को दोपहर बाद 2:45 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां से 2:50 बजे हेलीकाप्टर जरिए 3:10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। पुलिस लाइन हेलीपैड से पीएम सड़क मार्ग से ट्रेड फैसिलिटी सेंटर जाएंगे।

वहां 3:30 से 4:45 बजे के बीच वह बड़ा लालपुर ट्रेड फैसिलिटी सेंटर समेत 17 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करने के अलावा उत्कर्ष बैंक के मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे। यहीं से पीएम मोदी काशीवासियों को वाराणसी से बड़ोदरा के बीच महामना एक्सप्रेस की भी सौगात देंगे।

महामना एक्सप्रेस का दिन, समय और रूट निर्धारित हो चुका है। करीब ढाई साल पहले वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली महामना एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने वाराणसी में हरी झंडी दिखाई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में वाराणसी और वड़ोदरा लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले इस ट्रेन को शुरू किया जा रहा है।

रामायण पर जारी होगा विशेष डाक टिकट

prime minister modi will gift may things in varanasi
विधानसभा चुनाव के वक्त काशी आये थे प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला
बड़ा लालपुर से प्रधानमंत्री डीरेका गेस्ट हाउस जाएंगे। वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद तुलसी मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर में दर्शन करेंगे। हृदय और सीएसआर के तहत संवारे गए दुर्गा कुंड को देखने के साथ ही वह दुर्गा मंदिर के दर्शन करेंगे। वहीं से रामायण पर डाक टिकट जारी करेंगे।

रात्रि विश्राम डीरेका में करेंगे। 23 सितंबर को डीरेका खेल मैदान में बने हेलीपैड से आराजीलाइन जाएंगे वहां से सड़क मार्ग से शाहंशाहपुर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। वहां से सीधे बाबतपुर पहुंच कर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शारदीय नवरात्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी दौरे में देशवासियों को रामायण पर विशेष डाक टिकट का तोहफा देंगे। इस खास मौके पर पीएम की ओर से जारी यह टिकट संग्राहक टिक ट होगा। इसका प्रयोग डाक भेजने में नहीं होगा लेकिन लोग इसे अपनी यादों में संजोकर रख सकेंगे।

इससे पहले 24 अक्तूबर,16 के काशी दौरे में भी पीएम मोदी ने बनारस पर डाक टिकट जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed