{"_id":"59c693f74f1c1b32688b61cc","slug":"prime-minister-do-mistake-in-varanasi-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" प्रधानमंत्री मोदी से हो गई बड़ी चूक, हैरान रह गई उनके संसदीय क्षेत्र की जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी से हो गई बड़ी चूक, हैरान रह गई उनके संसदीय क्षेत्र की जनता
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
शाहंशाहपुर की जनसभा में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी प्रवास के दूसरे दिन शाहंशाहपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि वहां मौजूद उनके संसदीय क्षेत्र की जनता हैरान रह गई। हैरान ही नहीं उनका तो दिल तक टूट गया।
दरअसल, संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र के सांसद महेंद्र नाथ पांडेय का क्षेत्र बताते हुए अपनी बात आगे बढ़ाई। दो बार इसका जिक्र किया जबकि यह इलाका खुद प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में है।
इसे सांसद महेंद्र नाथ पांडेय का क्षेत्र बताए जाने पर सेवापुरी, रोहनिया विधानसभा के वे लोग जो नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के हैं और उनके साथ अपना भावनात्मक जुड़ाव समझते हैं, उन्हें दुख हुआ।
विज्ञापन
घमहापुर के राजेश सिंह, राजातालाब के कृष्णा जायसवाल, पप्पू विश्वकर्मा, गौर के उपेंद्र सिंह, जक्खिनी के प्रशांत संतोष कारमनी सहित रतन शंकर मधूसूदन सिंह, विघ्न नारायण आदि ने कहा कि आयोजकों ने प्रधानमंत्री को पूरी जानकारी नहीं दी थी।

पीएम मोदी ने किया दुर्गा सप्तशती का पाठ
पीएम मोदी
- फोटो : SELF
डीरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की सुबह दिनचर्या की शुरुआत योग और व्यायाम से की। स्नान-ध्यान के बाद शारदीय नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ कर आदिशक्ति की आराधना की। इसके बाद नींबू-पानी और अदरक की चाय पी।
केला और सेब का फलाहार किया और फिर गेस्ट हाउस से डीरेका हेलीपैड के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री के नवरात्र व्रत के मद्देनजर फलाहारी खान-पान के इंतजामों के लिए दिल्ली की टीम आई थी।
साइकल और अन्य उपकरणों से सुसज्जित व्यायाम कक्ष बनाया गया था। 9:15 बजे डीरेका हेलीपैड से हेलीकाप्टर से प्रधानमंत्री शाहंशाहपुर रवाना हुए।
गेस्ट हाउस से डीरेका हेलीपैड पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने वालों में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, एडीजी जोन बी महापात्रा, डीरेका जीएम वीपी पाठक सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

शाहंशाहपुर के सेनानी को ही भूले आयोजक
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रण दिए गए लेकिन गांव के ही वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकृष्ण सिंह को आयोजक भूल गए। आमंत्रण न मिलने के बावजूद रामकृष्ण सिंह सभा स्थल पर पहुंचे।
बताया कि अपने पौत्र के साथ प्रधानमंत्री को सुनने आए थे लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते बाहर से ही लौट गए। उधर, मुकेश सिंह, सिद्धार्थ राय, रतन कुमार सिंह, विनीत सिंह, दलसिंगार, राजिक रजा सहित तमाम ग्रामीणों का कहना था कि प्रधानमंत्री के आने से उनके गांव का नाम देश-दुनिया में छाया। हालांकि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में शाहंशाहपुर का नाम लेते तो और खुशी होती।