{"_id":"5c06a7dfbdec22418e1adde5","slug":"priest-challenged-to-cm-yogi-after-statement-on-hanumaan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनुमानजी को दलित बताने पर नहीं थम रहा विवाद, पुजारी ने सीएम को दी शास्त्रार्थ की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमानजी को दलित बताने पर नहीं थम रहा विवाद, पुजारी ने सीएम को दी शास्त्रार्थ की चुनौती
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Updated Wed, 05 Dec 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमानजी को दलित बताए जाने का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।
अब मऊ में दोहरीघाट ब्लॉक के गोठा ग्राम सभा स्थित हनुमान गढ़ी पर मंगलवार को आए हनुमान मंदिर पुजारी ओमप्रकाश उपाध्याय उर्फ पगड़ी बाबा ने सीएम योगी को अपनी बात साबित करने के लिए शास्त्रार्थ की चुनौती दी है।
हनुमानगढ़ी पर ओमप्रकाश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री के बयान को अमर्यादित करार दिया। उन्हें सीएम से विवादित बयान पर अविलंब माफी मांगने या अपनी बात साबित करने के लिए शास्त्रार्थ करने की चुनौती दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हनुमान जी को दलित साबित करें। एक व्यक्ति साधु का चोला पहनकर भगवान को दलित और सवर्ण में बांट रहा, यह देश व साधु समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

सीएम बताएं कि हनुमानजी दलित कैसे
उन्होंने बताया कि हनुमान ने यज्ञोपवीत धारण करने वाले तथा गौतम ऋषि और माता अहिल्या की पुत्री अंजना माता के पुत्र थे। अंजना माता का विवाह श्री केशरी महाराज से हुआ था जो अग्निहोत्री और सांडिल्य गौत्र ब्राह्मण थे। अब मुख्यमंत्री बताएं कि हनुमानजी दलित कैसे हो गए।