फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prices of green vegetables reduced onion prices will come down after a week varanasi

हरी सब्जियों के दाम घटे, सप्ताह भर बाद प्याज के दामों में आएगी नरमी

Fri, 13 Dec 2019 01:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 13 Dec 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Prices of green vegetables reduced onion prices will come down after a week varanasi
सब्जियां। - फोटो : डेमो

प्याज का भाव जरूर गिर रहा है, लेकिन आवक सिर्फ प्रयागराज की रह गई है। नासिक, कर्नाटक और राजस्थान से आने वाला प्याज मंडी से गायब है। हालांकि गुरुवार को पहड़िया मंडी में नया प्याज 70-75 रुपये प्रति किलो बिका।

विज्ञापन


आढ़तियों ने संभावना जताई है कि सप्ताह भर में प्याज के दामों में और नरमी आएगी। आढ़ती नंदलाल जायसवाल ने बताया कि पुराने प्याज की आवक सप्ताह भर से ठप है। सिर्फ प्रयागराज के फतेहपुर व खागा से नए प्याज की खेप पहुंच रही है। उधर, शहर के चंदुआ सट्टी, लहरतारा, मंडुवाडीह, सुंदरपुर, लंका और रामनगर सब्जी मंडियों में प्याज 70 से 90 रुपये प्रति किलो बिका।
विज्ञापन


प्याज आढ़ती सुरेश सिंह ने बताया कि प्रयागराज से आने वाले प्याज की गुणवत्ता अच्छी तो है, लेकिन आवक बहुत कम है। पहड़िया मंडी के सचिव डीके वर्मा ने बताया कि विदेशों से भी प्याज की खेप आने वाली है, लिहाजा इसके दाम में और कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उतर गए हरी सब्जियों के भाव
सब्जियों के दाम काफी कम हो गए हैं। सब्जी मंडियों में लौकी, कोहड़ा, बैगन, हरी मटर, पत्ता गोभी, पालक, साग 15 से 30 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है। सागा प्याज और हरे लहसुन के भाव में भी नरमी आई है। हरा सागा 42 रुपये किलो तो हरा लहसुन 100 रुपये किलो बिक रहा है। चंदुआ सट्टी के सब्जी विक्रेता राकेश सोनकर ने बताया कि सब्जी के दाम दस दिनों में बहुत कम हुए है। 

सामान        पहले    अब 
आलू        23    21
हरी मटर        30    26
कोहड़ा        40    35
पत्ता गोभी    25    22
लौकी        25    20
बैगन        25    20
मिर्च        24    20
गाजर        35    30
मूली        10    8
टमाटर        30    25
धनिया        25    20

(नोट- दाम रुपये प्रति किलो में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed