फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pressure cooker blast at time of kooking at bhadohi

भोजन बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, शादी वाले घर में मचा हड़कंप

Sun, 30 Apr 2017 07:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Sun, 30 Apr 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
pressure cooker blast at time of kooking at bhadohi
घायल महिलाओं की हालत खतरे से बाहर - फोटो : demo
भदोही जिले के निदिउरा गांव में रविवार की सुबह भोजन बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। घर में शादी का माहौल था। प्रेशर कुकर फटने से घर में हड़कंप मच गया। घायलों को सुरियावां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उपचार के बाद तीनों की हालत खतरे से बाहर है।  निदिउरा निवासी विजय कुमार के यहां 28 अप्रैल को पुत्र की शादी थी। इसके चलते घर में आए रिश्तेदार रविवार को भी थे। सुबह पौने दस बजे घर एवं रिश्तेदारी की महिलाएं मिलकर भोजन बना रही थी।  
विज्ञापन


कुकर में दाल पकने के लिए रखा गया था। कुछ देर बाद कुकर अचानक  तेज आवाज करके फट गया। इसके बाद कुकर दीवार से टकराते हुए रसोई की छत से टकराया । इससे रसोई की टीनशेड छत ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसोई में भोजन बना रही कुशल (35)पत्नी सुनील,ममता (32) पत्नी रवि, बलापुर से आई विजय कुमार की साली रानी (40) झुलस गई। कुकर फटने से उसमें पक रही दाल और निकल रहा भाप महिलाओं के चेहरे पर पड़ गया। इससे जहां वे झुलस गई तो सीमेंट की सीट गिरने से भी वे चोटिल भी हो गई।


अचानक इस घटना से महिलाएं चीखने लगी। महिलाओं के चीखने अन्य महिलाओं, के अलावा आस-पास के लोग भी पहुंच गए। सभी को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के बाद उनके हालत में सुधार आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed