फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President Ramnath Kovind tasted Banarasi Jalebi in breakfast during varanasi visit

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नाश्ते में चखा बनारसी जलेबी का स्वाद, दिल्ली के लिए हुए रवाना

Mon, 15 Mar 2021 03:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 15 Mar 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind tasted Banarasi Jalebi in breakfast during varanasi visit
होटल ताज में एक कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे के बाद आज दिल्ली रवाना हो गए। सोमवार को उन्होंने वाराणसी के ताज होटल में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने बरेका गेस्ट हाउस में सोमवार की सुबह जगने पर नित्य क्रिया से निवृत होने के बाद प्राणायाम किया। इसके बाद उन्होंने बनारसी चाय पी। लोगों से मिलने के पूर्व नाश्ते में उन्हें सैंडविच, पूरी व आलू, मटर, गोभी की सब्जी और जलेबी दी गईं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के वीवीआईपी रूम में सेब, केला, अंगूर व अन्य फल पहले से ही रखे गए थे। सोमवार की सुबह नाश्ता करने के बाद दस बजे उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की। गेस्ट हाउस में मिलने वालों में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और उनकी मां ज्योत्सना श्रीवास्तव (पूर्व कैंट विधायक) व अन्य प्रबुद्धजनों ने औपचारिक मुलाकात की।
विज्ञापन


बरेका गेस्ट हाउस पर मंत्री नीलकण्ठ तिवारी भी पहुंचे। राष्ट्रपति का काफिला 11 बजकर 20 पर गेस्ट हाउस से सड़क मार्ग द्वारा नदेसर स्थित एक तारांकित होटल के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

President Ramnath Kovind tasted Banarasi Jalebi in breakfast during varanasi visit
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दरबार में परिवार संग लगाई हाजिरी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन पूजन किया। उनके साथ देश की प्रथम महिला, उनकी धर्मपत्नी सविता भी मौजूद रहीं। निर्धारित समय से लगभग एक घंटा विलंब से पहुंचे राष्ट्रपति का अष्टभुजा स्थित हेलीपैड पर सीएम योगी आदित्यनाथ, सांसद अनुप्रिया पटेल व सभी पांचों विधायक सहित मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने स्वागत किया।

स्वागत के बाद राष्ट्रपति अष्टभुजा स्थित राजकीय अतिथि गृह पहुंचे। वहां पर उन्होंने थोड़ा विश्राम किया और हल्का भोजन किया। इसके बाद वे मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए रवाना हो गए। मां विंध्यवासिनी दरबार में उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति ने विंध्य कॉरिडोर के कार्य को देखा।

President Ramnath Kovind tasted Banarasi Jalebi in breakfast during varanasi visit
सेवा कुंज आश्रम में राष्ट्रपति कोविंद।सेवा कुंज आश्रम में राष्ट्रपति कोविंद। - फोटो : @rashtrapatibhvn Twitter

सेवा कुंज आश्रम में वनवासी समागम को किया संबोधित
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोनभद्र के बभनी स्थित सेवा कुंज आश्रम में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने 250 छात्रों के लिए बने अंत्योदय छात्र कुल, बिरसा मुंडा बनवासी विद्यापीठ का लोकार्पण किया। साथ ही छात्रावास के लिए भूमि पूजन भी किया। उन्होंने सेवा कुंज आश्रम में संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे भगवान बिरसा मुंडा जी का स्मरण हो रहा है। उन्होंने अंग्रेजों के शोषण से वन संपदा और वनवासी समुदाय की संस्कृति की रक्षा के लिए अनवरत युद्ध किया और शहीद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed