फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President Ramnath Kovind program in Sonbhadra Seva Kunj Ashram and Vindhyachal Mirzapur

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विंध्याचल से है गहरा नाता, 14 मार्च को मिर्जापुर और सोनभद्र आगमन

Sat, 06 Mar 2021 01:28 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर/सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर/सोनभद्र Published by: हरि User Updated Sat, 06 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind program in Sonbhadra Seva Kunj Ashram and Vindhyachal Mirzapur
President of India Ram Nath Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 14 मार्च को मिर्जापुर और सोनभद्र में आगमन प्रस्तावित है। राष्ट्रपति का विंध्याचल से गहरा नाता जुड़ा है। राष्ट्रपति विंध्याचल की प्रत्येक गलियों की अच्छी जानकारी रखते हैं। इतना ही नहीं वे विंध्याचल के नामचीन चेहरों को भी भलीभांति जानते व पहचानते हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति का ताज मिलने से पहले वे आरएसएस के पदाधिकारी भी रहे। विंध्याचल में तकरीबन 15 वर्षों तक उनका जीवन गुजरा। उनका सबसे पसंदीदा निवास मां विंध्यवासिनी मंदिर के ठीक बगल स्थित खत्री धर्मशाला रहा। विंध्याचल आने पर वे यहीं पर ठहरते रहे। एक बरामदे में बैठकर वे पूजा-पाठ के साथ ही मां विंध्यवासिनी की साधना करते थे। राष्ट्रपति पूड़ी-सब्जी, जलेबी व दही के शौकीन भी थे। 
विज्ञापन


फतेहपुरी मिष्ठान के संचालक लोकतंत्र सेनानी रहे स्वर्गीय विंध्यवासिनी प्रसाद से उनका गहरा नाता रहा है। जब-जब विंध्याचल में उनका आगमन होता था तो विंध्याचल के निवासी दीपू पाठक के द्वारा उनको मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के साथ ही उनके दिनचर्या की जो भी जरूरत होती थी, वह पूरा करते रहे। लेकिन विगत वर्ष दीपू पाठक कैंसर से पीड़ित होकर स्वर्गवासी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीपैड व देवरहा हंस बाबा का डीएम ने किया निरीक्षण

President Ramnath Kovind program in Sonbhadra Seva Kunj Ashram and Vindhyachal Mirzapur
राष्ट्रपति आगमन को लेकर डाकबंगला हेलीपैड का निरीक्षण करते डीएम और एडीएम। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 मार्च को मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आ रहे हैं। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के साथ ही भागदेवर गांव स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम में उनका आगमन प्रस्तावित है।बुधवार की दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार आला अधिकारियों के साथ अष्टभुजा पहाड़ी पर स्थित हेलीपैड, डाक बंगला व देवरहा हंस बाबा आश्रम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सड़क, बिजली व पानी एवं हेलीपैड मरम्मत कार्य समय से पूरा करने का निर्देश दिया।

सोनभद्र: सेवाकुंज आश्रम में भी राष्ट्रपति का होगा आगमन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 मार्च को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में होंगे। जनपद के दुद्धी तहसील के बभनी क्षेत्र में सेवा समर्पण संस्थान यानी सेवाकुंज आश्रम में राष्ट्रपति का आगमन होगा। यहां नव निर्मित छात्रावास व विद्यालय के भोजनालय का लोकार्पण राष्ट्रपति के हाथों होगा।

बभनी स्थित सेवाकुंज आश्रम चपकी कारीडाड़ में आगमन की तैयारियां तेज हैं। हैलीपैड, लोकार्पित होने वाले विरसा मुंडा बनवासी विद्यापीठ, छात्रावास और भोजनालय कक्षों और आसपास साफ सफाई, सड़कों को दुरुस्त कराने, हेलीपैड बनाने समेत अन्य कार्य तेजी से चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed