फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   president ram nath kovind toaday visit varanasi

राष्ट्रपति का काशी दौरा आज, कार्यक्रम में आएंगे केंद्र और प्रदेश के मंत्री

Mon, 26 Mar 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 26 Mar 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
president ram nath kovind toaday visit varanasi
रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को पहली बार काशी आ रहे हैं। 6:25 घंटे के दौरे में राष्ट्रपति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में राज्यपाल राम नाईक की पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ के संस्कृत संस्करण का विमोचन करने के अलावा एनएचएआई की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। राज्यपाल रविवार को यहां आ चुके हैं, जबकि मुख्यमंत्री सोमवार सुबह राष्ट्रपति के आने से पूर्व बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। इनके अलावा केंद्र और राज्य के मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति सुबह 11:05 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से 11:35 बजे वह हेलीकाप्टर के जरिए बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचेंगे। यहां हस्तकला और विभिन्न योजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी देखेंगे। इसके बाद कौशल विकास मिशन के 10 युवाओं को प्रमाणपत्र देंगे।
विज्ञापन


एनएचएआइ की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद राष्ट्रपति 1:30 बजे सर्किट हाउस आएंगे। यहां लंच और विश्राम के बाद शाम 4:00 बजे दोबारा हस्तकला संकुल पहुंचेंगे। इस दौरान राज्यपाल की पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। यहां जनप्रतिनिधियों को संबोधित करने के बाद शाम 5:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सोमवार को दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश के मंत्री भी शामिल होंगे। जिला प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मनसुख मंदाविया, अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के मंत्रियों में चेतन चौहान, अनिल राजभर, डॉ. नीलकंठ तिवारी के अलावा समन्वय सेवा ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी आदि शामिल होंगे।  

राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर रविवार को राज्यपाल राम नाईक शहर पहुंच गए। डीरेका स्थित गेस्ट हाउस में विश्राम के बाद राज्यपाल बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचे। यहां राज्यपाल ने तैयार किए जा रहे मंच को देखा।

अधिकारियों से कार्यक्रम में आने वाले लोगों की संख्या से लेकर प्रवेश और निकासी की व्यवस्था की जानकारी ली। मंच की साज-सज्जा, सीढ़ी, बिजली कनेक्शन और पीने के पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाओं पर गंभीरता से ध्यान देने के लिए कहा। लगभग 20 मिनट जायजा लेने के बाद राज्यपाल डीएलडब्ल्यू लौट गए। शाम के समय राज्यपाल अस्सी घाट से नाव से दशाश्वमेध घाट गए और उन्होंने गंगा आरती देखी।
 

संपूर्णानंद के पूर्व कुलपति ने किया है संस्कृत अनुवाद

president ram nath kovind toaday visit varanasi
राज्यपाल रामनाईक - फोटो : amar ujala
राज्यपाल राम नाईक की पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ के संस्कृत संस्करण का अनुवाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के पूर्व कुलपति प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र ने किया है। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने पुस्तक प्रकाशित की है। पुस्तक की प्रस्तावना वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. कर्ण सिंह ने लिखी है। राम नाईक के संस्मरणों पर आधारित मूल मराठी पुस्तक अब तक हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू एवं गुजराती भाषाओं में अनुवादित हो चुकी है। 


फोर्स की ब्रीफिंग, डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल 

वाराणसी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फोर्स को उनकी ड्यूटी के बारे में रविवार को मंडलायुक्त कार्यालय में बताया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति के सुरक्षा घेरे के निकट आमजन किसी भी सूरत में न आने पाएं। फोर्स का ध्यान वीवीआईपी की बजाय आमजन की गतिविधियों पर हो।

फोर्स को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और एडीजी जोन पीवी रामशास्त्री के साथ ही एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने संबोधित किया। बताया, राष्ट्रपति के बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने और यातायात व्यवस्था सामान्य होने तक वीवीआईपी ड्यूटी जारी रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान ड्यूटी प्वाइंट छोड़कर गायब न रहें। ब्रीफिंग के बाद सर्किट हाउस से बाबतपुर एयरपोर्ट और लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल तक डमी फ्लीट का रिहर्सल किया गया। इस दौरान सेना के दो हेलीकॉप्टर ने बड़ा लालपुर स्टेडियम स्थित हेलीपैड में ट्रायल लैंडिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed