Ramnath kovind Varanasi Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर कल बदली रहेगी वाराणसी की यातायात व्यवस्था, यहां देखें पूरा रूट डायवर्जन
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के आगमन को लेकर शहर के कुछ मार्गों का रूट डायवर्ट किया गया है। यह व्यवस्था रविवार सुबह आठ बजे से शाम सात तक प्रभावी रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वाराणसी दौरे को देखते हुए कश्मिनरेट पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। शनिवार सुबह ग्रैंड रिहर्सल और फोर्स की ब्रीफिंग होगी। इधर, ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्तावित शहर भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए रविवार को रूट डायवर्जन लागू किया है। ऐसे में रूट डायवर्जन देखकर शहरवासी घर से निकलें।
एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार पांच जून की सुबह आठ बजे से शाम सात बजे डायवर्जन प्रभावी रहेगा। इस समयावधि तक लकड़मंडी चौराहे से किसी प्रकार के वाहन को वीसी आवास की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को चौकाघाट की तरफ डायवर्ट करके निकाला जाएगा।
लहुराबीर चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को प्रदीप होटल अमर उजाला तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। मरीमाई तिराहा से किसी प्रकार के वाहनों को तेलिया बाग तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को मलदहिया व अंधरापुल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो अपने गंतव्य को जाएंगे।
कैंट फ्लाई ओवर पर नहीं जाएंगे वाहन
उधर, तेलिया बाग की तरफ से अमर उजाला तिराहा की तरफ आने वाले किसी भी वाहन को प्रदीप होटल तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन सभी वाहनों को अमर उजाला तिराहा से सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वीसी आवास रोड होते हुए लकडी मंडी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। काशिका तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को लहुराबीर की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को रामकटोरा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
पिपलानी कटरा से किसी भी प्रकार के वाहन को लहुराबीर चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को रामकटोरा की तरफ डायवर्ड कर दिया जायेगा। कैंसर अस्पताल की तरफ से आने वाले किसी भी प्रकार के वाहन को कैंट फ्लाई ओवर के ऊपर नहीं जाने दिया जायेगा। इन सभी वाहनों को कैंट फ्लाई ओवर के नीचे से सर्विस लेन से निकाला जाएगा।
मैदागिन गोदौलिया मार्ग रहेगा बंद
एडीसीपी ट्रैफिक के अनुसार मैदागिन चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों विशेश्वरगंज तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो गोलगड्डा होकर अपने गतंव्य को जायेंगे। मैदागिन चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को गोदौलिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों विशेश्वरगंज तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो गोलगड्डा होकर अपने गतंव्य को जाएंगे।
मंडुवाडीह-बरेका मार्ग भी रहेगा बंद
विशेश्वरगंज तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गौदलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों रामापुरा चौराहे की तरफ निकाला जाएगा।
लंका बैंक ऑफ बड़ौदा से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों रविन्द्रपुरी कॉलोनी की तरफ से निकाला जाएगा। भगवानपुर मोड़ से किसी भी प्रकार के वाहन को मालवीय चौराहा लंका की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों रविदास मंदिर की तरफ से निकाला जाएगा।
मंडुवाडीह से किसी भी प्रकार के वाहन को ककरमत्ता बरेका की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को महमूरगंज की तरफ डायवर्ट करते हुए निकाला जाएगा। चितईपुर चौराहा से कोई भी वाहन भिखारीपुर तिराहा की तरफ नहीं जाएगा। इन वाहनों को करौंदी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।