{"_id":"59d7b1a64f1c1b78548b6007","slug":"prepared-a-strategy-to-boycott-chinese-products-in-varanasi-at-this-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" वाराणसी में इस दिवाली पर चीनी उत्पादों के बहिष्कार की रणनीति तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में इस दिवाली पर चीनी उत्पादों के बहिष्कार की रणनीति तैयार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
चीनी सामग्रियों पर प्रतिबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में स्वदेशी जागरण मंच ने धनतेरस और दीपावली पर चीन के उत्पादों के बहिष्कार की योजना बनाई है। इसके तहत मंच देशी कारीगरों द्वारा तैयार की गईं लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं और मिट्टी के दीये बिकवाएगा। इसके लिए सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट में दस दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा।
रविवार को अपराह्न दो बजे बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इसका उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को संकुल में आयोजित प्रेसवार्ता में मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री अजय कुमार और मेला संयोजक सुरेश सिंह ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मेले में 150 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, बंगाल समेत 15 राज्यों के हस्तशिल्पी अपने उत्पाद लेकर आएंगे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की ओर से भी स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में प्रतिदिन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रदर्शनी, संगोष्ठी और कार्यशालाएं भी होंगी। मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल बतौर विशिष्ट अतिथि मेले में शामिल होंगे।
काशी प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अवनींद्र कुमार और भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी ने बताया कि मिट्टी के सामान बेचने वालों को नि:शुल्क स्टाल दिए जाएंगे। देशी झालरों की बिक्री की जाएगी। साथ ही लोग स्वदेशी जायका और झूलों का भी आनंद ले सकेंगे।
पीएम के संसदीय क्षेत्र में आयोजित स्वदेशी मेले में मंत्रियों की फौज आएगी। प्रतिदिन कोई न कोई मंत्री या राज्यपाल आएंगे। डॉ. अवनींद्र ने बताया कि दो से तीन राज्यपाल और केंद्र व प्रदेश के कई मंत्रियों ने आने की सहमति जताई है। हर किसी ने यहां आकर स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग करने की इच्छा जताई है।