{"_id":"60a964638ebc3e36da42349a","slug":"preparation-white-fungus-patients-will-be-admitted-to-bhu-post-kovid-ward-city-news-vns590852849","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : बीएचयू पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती होंगे व्हाइट फंगस के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : बीएचयू पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती होंगे व्हाइट फंगस के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ में व्हाइट फंगस का पहला मरीज मिलने के बाद अब बीएचयू अस्पताल में तैयारियां शुरू हो गई हैं। अगर कोई मरीज बीएचयू आया तो उसको पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है और अस्पतालों में ऐसे मरीजों की जानकारी मिलने पर तुरंत सीएमओ ऑफिस को सूचना देने को कहा गया है। राहत की बात यह है कि वाराणसी में व्हाइट फंगस का कोई मरीज नहीं मिला है।
ब्लैक फंगस की तरह ही व्हाइट फंगस में भी कोरोना संक्रमित और कोरोना को मात देने वाले दोनों ही मरीजों में ऐसे मामले भी सामने आते जा रहे हैं। अब बीएचयू अस्पताल में चेस्ट वार्ड में बने 40 बेड के पोस्ट कोविड वार्ड में ऐसे मरीजों को भर्ती करने का निर्णय लिया गया है। डॉक्टरों की टीम को भी अलर्ट किया गया है। यहीं पर जांच और इलाज की सभी सुविधाएं रहेंगी।
मऊ निवासी मरीज की सेहत में सुधार
मऊ निवासी जिस मरीज में व्हाइट फंगस की पुष्टि हुई है उसकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। लंका स्थित एक निजी क्लीनिक से जुड़े डॉ. आदित्य क्षितिज ने बताया कि सोमवार को मरीज को जांच के लिए बुलाया गया है। उसे जो दवाइयां दी गई हैं, अगर उससे राहत नहीं मिली तो ऑपरेशन ही विकल्प है। बताया कि मरीज की मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
अभी अस्पताल में कोई व्हाइट फंगस का मरीज तो नहीं है। लेकिन समय रहते सभी तैयारियां की जा रही हैं। अगर कोई मरीज आता भी है तो उसे पोस्ट कोविड वार्ड में ही भर्ती किया जाएगा। वार्ड में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम, जांच, दवा सहित सभी व्यवस्थाएं हैं।-प्रो.केके गुप्ता, एमएस,बीएचयू अस्पताल
ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए इंजेक्शन का इंतजार
बीएचयू में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए शासन की ओर से बीएचयू को मिलने वाले एम्फोटेरेसिन बी इंजेक्शन की 100 डोज शुक्रवार को खत्म हो गई। अस्पताल के एमएस ने स्वास्थ्य विभाग से 300 वायल इंजेक्शन और मांगे हैं। अभी इंजेक्शन का इंतजार हो रहा है। बताया कि 300 वायल इंजेक्शन मिलते ही उसे मरीजों को लगाया जाएगा।