फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation to run city buses on PPP model

पीपीपी मॉडल पर सिटी बसों को चलाने की तैयारी,  सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बोर्ड बैठक में कमिश्नर ने रखा सुझाव

Fri, 05 Feb 2021 08:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 05 Feb 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Preparation to run city buses on PPP model
बस सेवा - फोटो : अमर उजाला

आने वाले दिनों में वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बसों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने की तैयारी है। इसके लिए कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने प्रस्ताव बनाने का परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिया है। शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में कमिश्नर ने कहा कि पीपीपी मॉडल पर सिटी बसों का संचालन किया जाय। वहीं रोडवेज अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर आगामी बोर्ड बैठक में रखने का निर्देश भी दिया। 

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी नगर, नगर निगम, परिवहन विभाग के अधिकारियों संग बैठक में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि बसों के संचालन खर्चे में कमी के लिए डीजल की खपत को कम करने की रणनीति बनाकर कार्य करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


बोर्ड बैठक में सिटी बसों में कार्यरत संविदा के चालक व परिचालकों का ईपीएफ को 50 पैसे प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 1 रुपये प्रति किलोमीटर करने का निर्णय लिया गया। कमिश्नर ने सिटी बसों में आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए खर्चों में कटौती तथा यात्रियों की संख्या में वृद्धि पर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में शहर में 117 सिटी बसें चल रही हैं। कमिश्नर ने सिटी बस सेवा को यात्री के लिए बेहतर व सुविधा युक्त करने पर जोर दिया। ताकि लोग अधिक से अधिक उपयोग करें। वहीं उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में इलेक्ट्रिक बसें शहर में आ जाएंगी। इसके संचालन से जुड़ी तैयारियां पूरी की जाएं। बैठक का संचालन रोडवेज के प्रबंध निदेशक एसके राय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed