फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation to celebrate black day in bhu on 21st decemebr in protest against suspension,

BHU: निलंबन के विरोध में 21 को काला दिवस मनाने की तैयारी, छात्रों ने समर्थन के लिए बांटे पर्चे

Mon, 19 Dec 2022 07:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Dec 2022 07:55 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्रों के एक गुट द्वारा 21 दिसंबर को काला दिवस मनाने की तैयारी है। इस बाबत सोमवार को काली पट्टी बांधकर छात्रों ने परिसर के विभागों, संकायों, संस्थानों में पहुंचकर विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में पर्चे बांटे।

विज्ञापन
Preparation to celebrate black day in bhu on 21st decemebr in protest against suspension,
बीएचयू परिसर में पर्चे बांटते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) प्रशासन द्वारा पिछले दिनों छात्रों को निलंबित करने के आदेश को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिसर में दो दिन पूर्व कुलपति के खिलाफ पोस्टर लगे थे। सोमवार को काली पट्टी बांधकर छात्रों ने परिसर के विभागों, संकायों, संस्थानों में पहुंचकर विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में पर्चे बांटे। इसमें निलंबन, फीस वृद्धि, छात्र संघ बहाली, कैग रिपोर्ट की अवहेलना आदि मुद्दे पर 21 दिसंबर को काला दिवस मनाने की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय, संगीत एवं मंच कला संकाय, दृश्य कला संकाय सहित परिसर में अन्य जगहों पर घूम-घूम कर छात्रों ने पर्चे बांटे। समूह में घूमकर छात्र पर्चा बांटते रहे लेकिन इसकी भनक प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों और संकायों में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को नहीं लगी।
विज्ञापन


पर्चा बांटने वाले छात्रों का नेतृत्व कर रहे मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि फीस वृद्धि, छात्रसंघ बहाली सहित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबन किया है, जो गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू प्रशासन की ओर से जब तक निलंबन वापस लेने के साथ ही अन्य मांगें नहीं मान ली जाती है तब तक विरोध जारी रहेगा। इस दौरान प्रशांत श्रीवास्तव, सागर चौबे, विवेक सिंह, विशाल यादव, राकेश गुप्ता, अंकित पाल आदि लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed