{"_id":"592425214f1c1bd20853692b","slug":"preparation-moving-fast-in-varanasi-for-cm-yogi-two-day-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के आगमन को लेकर काशी में तैयारियां तेज, एक्शन में मंत्री और अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के आगमन को लेकर काशी में तैयारियां तेज, एक्शन में मंत्री और अधिकारी
ब्यूरो,अमर उजाला ,वाराणसी
Updated Tue, 23 May 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में समीक्षा बैठक करते मंत्री नीलकंठ तिवारी और अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मई की शाम बनारस आएंगे और 27 की शाम तक रहेंगे। दो दिन के प्रवास के दौरान वे संस्कृति से लेकर विकास तक हर पहलू देखेंगे और समीक्षा बैठक भी करेंगे। ये बातें राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सोमवार को प्रशासनिक अफसरों संग विकास भवन में हुई बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि अफसर तैयार रहें क्योंकि सीएम किसी भी सरकारी कार्यालय, अस्पताल का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। साथ हीवे सामनेघाट पुल, मंडुवाडीह आरओबी और चौकाघाट फ्लाईओवर के काम का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि 26-27 मई को कटिंग मेमोरियल मैदान में केंद्र सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों सहित प्रदेश सरकार के दो महीनों के कार्यकाल की विकास प्रदर्शनी की झांकी दिखाई जाएगी। सूचना विभाग की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक के दौरान प्रदर्शनी का नोडल अधिकारी सीडीओ सुनील कुमार वर्मा को बनाया गया। बैठक में डीएम योगेश्वर राम मिश्र, सीएमओ, वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
प्रदर्शनी में काशी की संस्कृति, गंगा, बुनकर की दिखेगी झलक
विकास प्रदर्शनी में गंगा की तीन वर्ष पूर्व और वर्तमान स्थिति पर आधारित चित्र भी प्रदर्शित होंगे। पंचक्रोशी परिक्रमा यात्रा और पंचक्रोशी मार्ग स्थित 108 पुरातन मंदिरों की झांकी सहित अन्य हेरिटेज के चित्र प्रदर्शनी भी होगी।
बीएचयू में ग्राम प्रधानों के सम्मेलन में होंगे सीएम
मंत्री ने बताया कि बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित गंगा किनारे की ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे। स्वच्छता अभियान के तहत बिजनौर से गाजीपुर तक 25 जिलों के गंगा किनारे के गांवों के 1527 ग्राम प्रधान भाग लेंगे।
बुनकरों का भी सम्मेलन होगा
मंत्री ने बुनकरों के लिए संचालित पावरटेक योजना के लिए बुनकरों की क्षेत्रवार सूची बनाने को कहा। विभागीय अधिकारियों को बुनकरों का सम्मेलन आयोजित कर योजनाओं के बाबत जानकारी मुहैया कराने को कहा।

संतों संग भोजन करेंगे सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम आगमन के मद्देनजर भाजपा महानगर की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय नीचीबाग में हुई। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि पंडित दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर केंद्र और राज्य के लाभार्थियों का सम्मेलन होगा।
25 मई को कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज में पीएम के नवरत्नों में से एक कैलाश खेर का गायन होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय, रेलवे राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे। 26 की शाम कचहरी पुलिस लाइन से योगी कटिंग पहुंचेंगे। यहां सभा को संबोधित करेंगे।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि सीएम के प्रथम आगमन पर महापुरुषों के स्मारक, प्रमुख चौराहों को झालरों से सजाया जाएगा। सभा में मंडल अध्यक्ष ढोल नगाड़ों के साथ अपने समूह लेकर पहुंचेंगे। 27 को सीएम संतों संग भोजन करेंगे।
सभी पदाधिकारियों से जुलूस लेकर सभा में पहुंचने को कहा। मीडिया प्रभारी शोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया हर बूथ से 20 लोग आएंगे। तकरीबन 25 हजार लोग भाग लेंगे।

बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने और गंगा आरती देखने भी जा सकते हैं। साथ ही वह किसी घाट का निरीक्षण कर सकते हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री कार्यालय से स्थानीय अधिकारियों की वार्ता भी हुई है।
सीएम के आगमन के मद्देनजर डीएम ने तहसील, कलेक्ट्रेट, अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। उधर, नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने मातहतों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था मुकम्मल करने का निर्देश दिया है।
विश्वनाथ मंदिर परिसर एवं आस-पास के इलाकों की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर यहां सफाई की निगरानी के लिए नगर आयुक्त ने संयुक्त नगर आयुक्त रमेश चंद्र सिंह को नामित किया है।
पीएम के तीसरे आदर्श गांव नाम की घोषणा कर सकते हैं सीएम
पीएम नरेंद्र मोदी सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत तीसरे गांव को जल्द ही गोद लेंगे। चर्चा है कि 26 मई को सरकार के तीन साल बनने पर कटिंग मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ गांव के नाम की घोषणा कर सकते हैं। गांव के नाम पर ककरहिया का नाम सबसे आगे चल रहा है।
उम्मीद है कि ककरहिया का इस बार चयन होगा। यह रोहनिया विधानसभा का गांव है। इसके पहले जयापुर और नागेपुर को गोद लिया था जो सेवापुरी विधानसभा के गांव हैं।