Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prem Prakash Gautam won by 939 votes and became president of Central Bar Association in varanasi

सेंट्रल बार चुनाव: 939 मतों से जीतकर प्रेम प्रकाश गौतम बने सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, आशीष बने महामंत्री

Mon, 05 Jan 2026 07:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 05 Jan 2026 07:14 PM IST
सार

Varanasi News: सेंट्रल बार चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। 939 मतों से प्रेम प्रकाश गौतम की जीत हुई। इसके साथ ही वे सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। वहीं आशीष सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए। 
 

विज्ञापन
Prem Prakash Gautam won by 939 votes and became president of Central Bar Association in varanasi
अधिवक्ताओं के साथ सेंट्रल बार एसोसिएशन के विजेता पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने शानदार जीत दर्ज की। जबकि महामंत्री पद पर आशीष कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद पर प्रेम प्रकाश सिंह गौतम को 1675 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रभाशंकर मिश्र को 939 मतों के बड़े अंतर से हराया। प्रभाशंकर मिश्र को 736 वोट मिले।

विज्ञापन


महामंत्री पद पर आशीष कुमार सिंह ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और अंतिम परिणाम में उन्हें 2136 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी माधव प्रसाद पांडेय को 633 वोटों से हराया। माधव प्रसाद पांडेय को 1503 मत मिले। मतगणना के दौरान शुरुआती रुझान में अध्यक्ष और महामंत्री पद पर कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी। प्रेम प्रकाश सिंह गौतम की बढ़त लगातार बढ़ती चली गई। अंतिम चरण में उन्होंने निर्णायक जीत हासिल की। महामंत्री पद पर आशीष कुमार सिंह ने शुरुआत से ही स्पष्ट बढ़त बनाए रखी और बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: प्राइमरी स्कूल में छुट्टियां 122 दिन, 243 दिन होगी पढ़ाई, माध्यमिक से 34 दिन ज्यादा छुट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद पर नृपेंद्र प्रताप सिंह ने विमला यादव को पराजित किया। नृपेंद्र प्रताप सिंह को 1999 मत, जबकि विमला यादव को 879 मत मिले। उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) पद पर जितेंद्र यादव गुड्डू ने पंकज कुमार उपाध्याय को हराया। जितेंद्र यादव को 2278 मत, पंकज कुमार उपाध्याय को 1947 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर सीता ने अभिषेक कुमार चौबे को पराजित किया। सीता को 1451 मत, जबकि अभिषेक कुमार चौबे को 928 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार मौर्य ने 2043 मत पाकर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विवेक कुमार पांडेय को 1596 वोट मिले।

Trending Videos

प्रबंध समिति में 12 सदस्य निर्वाचित

प्रबंध समिति (15 वर्ष से अधिक) के छह पदों पर पंकज प्रकाश पांडेय, अवधेश कुमार सिंह, राघवेंद्र नारायण दुबे, अजय कुमार पांडेय, दिनेश कुमार सिंह और अशोक कुमार निर्वाचित हुए। प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम) वर्ग में अजय कुमार उपाध्याय, अजीत कुमार मौर्य, संजय गुप्ता, नवनीत कुमार गुप्ता, अनूप कुमार तिवारी और अभिषेक द्विवेदी चुने गए। पुस्तकालय मंत्री पद पर मनोज कुमार शुक्ल और आय-व्यय निरीक्षक पद पर आनंद प्रकाश उपाध्याय निर्वाचित हुए।

क्या बोले पदाधिकारी

अधिवक्ताओं ने जो भरोसा जताया है, उस भरोसे को जिंदा रखना मेरा कर्तव्य है। अधिवक्ता हितों की लड़ाई अब और मजबूती से लड़ी जाएगी। -प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, अध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन
 
इस जीत के लिए सभी अग्रज व अनुज अधिवक्ताओं को प्रणाम। अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी। -आशीष कुमार सिंह, महामंत्री, सेंट्रल बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed