{"_id":"695bbe0da1dd169a1801e3b4","slug":"primary-schools-will-have-122-days-holidays-and-243-days-classes-which-34-more-days-of-holidays-secondary-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्राइमरी स्कूल में छुट्टियां 122 दिन, 243 दिन होगी पढ़ाई, माध्यमिक से 34 दिन ज्यादा छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्राइमरी स्कूल में छुट्टियां 122 दिन, 243 दिन होगी पढ़ाई, माध्यमिक से 34 दिन ज्यादा छुट्टी
Mon, 05 Jan 2026 07:05 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 05 Jan 2026 07:05 PM IST
सार
Varanasi News: प्राइमरी स्कूल में 365 दिनों में 122 दिन अवकाश मिलेगा। इन 122 दिनों के अवकाश में 26 दिन गर्मी और 15 दिन शीतकालीन अवकाश के साथ 52 रविवार शामिल हैं।
विज्ञापन
स्कूल के बच्चे
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग ने अपना कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार 365 दिनों में 122 दिन प्राइमरी स्कूलों में अवकाश मिलेगा। शेष 243 दिनों में पढ़ाई होगी। इन 122 दिनों के अवकाश में 26 दिन गर्मी और 15 दिन शीतकालीन अवकाश के साथ 52 रविवार शामिल हैं।
विज्ञापन
माध्यमिक की अपेक्षा 34 दिन ज्यादा छुट्टियां बेसिक शिक्षक विभाग को दी गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी कैलेंडर में माध्यमिक शिक्षा की तुलना में छुट्टियों की संख्या ज्यादा हैं। माध्यमिक में जहां 365 दिनों में 112 दिन का अवकाश दिया गया है। वहीं, बेसिक में 34 दिन ज्यादा 122 दिनों का अवकाश है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की ओर से जारी कैलेंडर में यह निर्देश है कि जिलाधिकारी की ओर अनुमन्य अवकाश देय होंगे। इसमें मुस्लिम त्योहार चंद्र दर्शन के अनुसार मनाए जाएंगे। हरितालिका तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी व ललई छठ, जीवित्पुत्रिका व्रत का अवकाश शिक्षिकाओं और पितृ-विसर्जन का अवकाश शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में हादसा: ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर, तीन यात्री घायल; किशोर की हालत गंभीर
माध्यमिक की अपेक्षा बेसिक शिक्षा के कैलेंडर में एक छुट्टी घटाई और तीन 4 छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। माध्यमिक शिक्षा में से ईस्टर मंडे के अवकाश को घटाया गया है। वहीं, 4 छुट्टियां जो माध्यमिक के कैलेंडर में नहीं हैं उनमें 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, 26 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती, 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और 15 नवंबर को छठ पूजा का अवकाश बेसिक शिक्षा के कैलेंडर में बढ़ाया गया है।