फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prayers offered on the death anniversary of the late Mahant Pritam Singh.

Varanasi News: ब्रह्मलीन महंत प्रीतम सिंह की पुण्यतिथि पर लगी अरदास

Sat, 11 Jul 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Prayers offered on the death anniversary of the late Mahant Pritam Singh.
वाराणसी। संगत चेतन मठ, विशेश्वरगंज में शुक्रवार को ब्रह्मलीन महंत प्रीतम सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर अरदास और भंडारे का आयोजन हुआ। साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने अरदास में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। मिर्जापुर मठ के महंत श्याम सुंदर सिंह ने सुबह अरदास की। इसके बाद गुरु महाराज को भोग लगाया गया।
विज्ञापन

नीचीबाग गुरुद्वारे के प्रमुख ग्रंथी जगतार सिंह, मैनेजर महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, लाल सिंह आदि ने ब्रह्मलीन महंत प्रीतम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। संगत चेतन मठ के महंत बलविंदर सिंह ने संतों का अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मान किया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राजेंद्र मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, संकल्प मिश्रा, प्रथम मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed