{"_id":"66c3135cd14b3ccb2c078ae7","slug":"prayagraj-varanasi-highway-left-lane-will-open-from-tomorrow-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: कल से खुलेगी प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की बाईं लेन, सावन में कावड़ियों के लिए की गई थी आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात: कल से खुलेगी प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की बाईं लेन, सावन में कावड़ियों के लिए की गई थी आरक्षित
Mon, 19 Aug 2024 03:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:11 PM IST
सार
Prayagraj Varanasi highway: कल से वाराणसी से प्रयागराज जाने वाली लेन खुल जाएगी। सावन के महीने में कांवड़ियों के लिए प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की बाईं लेन आरक्षित की गई थी।
विज्ञापन
प्रयागराज-वाराणसी हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन का पावन महीना सोमवार को समाप्त होने के साथ ही प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की बाईं लेन पर मंगलवार से आमजन का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की बाईं लेन सावन के महीने में कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई थी और उस पर आमजन की आवाजाही के लिए प्रतिबंध लगा हुआ था। इस वजह से सिर्फ एक लेन से ही आमजन आ-जा रहे थे।
विज्ञापन
इस संबंध में एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि भीड़ के दबाव का आकलन किया जाएगा। पूरी संभावना है कि मंगलवार से प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की बाई लेन आमजन के आवागमन के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन